मेरठ

योगी सरकार के इस मंत्री के सामने भाजपाइयों ने खोल दी सरकारी विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल, जमकर किया हंगामा

भाजपाइयों ने कहा- अपनी ही सरकार में थानेदार से लेकर बड़े अधिकारी तक अहमियत नहीं दे रहे  
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 4:44 PM IST
meerut
योगी सरकार के इस मंत्री के सामने भाजपाइयों ने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल, जमकर किया हंगामा

मेरठ। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री व मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सर्किट हाउस में मौजूद होने के दौरान भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को कटघरें में खड़ा कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि थानेदार से लेकर बड़े अधिकारी तक उनके किसी भी काम को अहमियत नहीं दे रहे हैं। मेरठ के सभी विभागों में जमकर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। अधिकारी खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं। चैराहों और कार्यालयों में खुलेआम उगाही चल रही है। भाजपा नेताओं ने प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सामने आरोप लगाये कि जनता सरकारी कार्यालयों में होने वाले भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। सड़क पर किसी दूसरे प्रांत या शहर की गाड़ी देखते ही पुलिसकर्मी उगाही शुरू कर देेते हैं। महानगर में सभी ठेकों में भारी खेल हो रहा है। अधिकारी की मिलीभगत से ठेके दिए जा रहे हैं। भाजपा नेता या कार्यकर्ताओं की कोई सुनने को तैयार नहीं है।

रिश्वत के बगैर कोर्इ फाइल आगे नहीं बढ़ती

सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, उपाध्यक्ष विमल शर्मा, कोषाध्यक्ष विजेन्द्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेशनन्दन गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज और अन्य नेताओं के साथ समन्वय बैठक की। इस बैठक में भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। बैठक में नेताओं ने कहा कि अब भी सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के जनता की कोई फाइल आगे नहीं बढती। बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री से मिलने की इच्छा जताई तो उनको भीतर जाने से रोक दिय। जिस पर कार्यकर्ताओं ने बाहर हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब अपनी ही सरकार में यह हाल है तो अधिकारी तो सुनेगे ही नहीं। मंत्री के सामने ही पदाधिकारी और विधायक आपस में उलझ बैठे। इस पर मंत्री ने अनुशासन में रहने और आपसी विवाद को खत्म करने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी की छवि को धक्का लग रहा है। उन्होंने मिशन-2019 में जुटने को कहा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला