3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में र्इद मिलन के कैंप में पहुंची नगमा, तो राजनीतिक गलियारों में मच गर्इ खलबली

र्इद पर शाही र्इदगाह में नमाज के बाद हुआ र्इद मिलन

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ के र्इद मिलन के कैंप में पहुंची यह अभिनेत्री, तो राजनीतिक गलियारे में खूब रही चर्चाएं

मेरठ। देश और प्रदेश में राजनैतिक वनवास काट रही कांग्रेस ने 2019 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित और हाल ही में यूपी में हुए उपचुनाव में भाजपा के चारों खाने चित होने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति आयी है। सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन के साथ जाने के संकेत अभी कांग्रेस ने नहीं दिए हैं। न ही कांग्रेस को गठबंधन की ओर से अभी तक कोइ न्योता मिला है। इन सबसे बेफिक्र कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः 'नौतपा' की वजह से अभी दस दिन आैर रहेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषियों ने इसका असर कम करने के बताए ये उपाय

कांग्रेस के कैंप में नगमा की मौजूदगी

फिल्म अभिनेत्री और कांग्रेस नेत्री नगमा शनिवार को मेरठ के शाही ईदगाह में ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कैंप में उपस्थित रही। उनकी उपस्थिति राजनीति हलकों में नर्इ चर्चाएं पैदा कर गया। हालांकि नगमा इससे पहले भी ईद के मौके पर कांग्रेस के कैंप में आती रही हैं, लेकिन पिछले साल वे कैंप से गायब रही थी। इस बार उनकी कैंप की उपस्थिति को मिशन 2019 चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। नगमा ने मुस्लिम भाइयों को आगे बढ़कर ईद की मुबारकबाद दी। कांग्रेस के कैंप में नगमा करीब दो घंटे तक रही। कांग्रेसी कैंप में मौजूद डा. संजीव अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। बताते चलें कि नगमा मेरठ से चुनाव लड़ चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में खूब हुर्इ मिशन 2019 पर बातें, भाजपा के खिलाफ एक मंच पर आए दल अब करेंगे ये काम

वार्ड स्तर पर काम करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेत्री नगमा ने बताया कि कांग्रेस इस बार वार्ड स्तर पर काम करेगी। कांग्रेस का मुख्य काम भाजपा के फर्जी वोटरों को रोकना है। भाजपा के फर्जी वोटों का खुलासा मध्यप्रदेश में हो चुका है। जहां पर भाजपा अपने इन्हीं फर्जी वोटों के सहारे जीत दर्ज करती आई है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में भाजपा का फर्जीवाड़ा नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक ईद पर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए आती हैं। पिछले साल कुछ घरेलू परेशानी के कारण वे उपस्थित नहीं हो पाई थी। इस बार वह आई हैं। क्या चुनाव लड़ेंगी मेरठ से, इस सवाल पर उनका कहना था कि यह तय करना हाईकमान के हाथ में है। अगर हाईकमान उन्हें इसके लिए कहेगा तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़ेंः र्इद आैर फीफा वर्ल्ड कप पर बीएसएनएल ने दिए अपने ग्राहकों को ये खास आफर

Story Loader