मेरठ

भाजपा विधायक संगीत सोम के घर पर हुए हमले की सच्चार्इ के करीब पहुंची पुलिस, मचा हुआ है हड़कंप

पुलिस अफसर जुटे हैं जांच में, केस जब खुलेगा तो सनसनीखेज बातें आएंगी सामने  
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 12:59 PM IST
meerut
भाजपा विधायक संगीत सोम के घर पर हुए हमले की सच्चार्इ के करीब पहुंची पुलिस, मचा हुआ है हड़कंप

मेरठ। बुधवार की रात भाजपा विधायक संगीत सोम के मेरठ कैंट स्थित आवास पर अज्ञात लोगों द्वारा निष्क्रिय हैंड ग्रेनेड फेंकने आैर अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद से सुरक्षा को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। अति सुरक्षित क्षेत्र में सत्तारुढ़ पार्टी के विधायक के घर हमले के बाद पुलिस अफसर भी जांच में फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। पुलिस अफसर अभी तक जांच में जितने निष्कर्ष तक पहुंचे हैं, उसमें भाजपा विधायक के करीबी लोगों पर संदेह किया जा रहा है। पुलिस अफसर यह भी कह रहे हैं कि हमलावर दूसरे जिले के हैं मेरठ के नहीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो हमले की यह साजिश काफी दिन पहले रच ली गर्इ थी। हमला कराने वाले संगीत सोम के करीबी हैं। एेसे में जांच पेचीदा हो गर्इ है, लेकिन एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि जांच चल रही है आैर पुलिस जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचेगी।

62 सीसीटीवी फुटेज पर काम

भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के आवास पर हमले के बाद से पुलिस व अन्य जांच एजेंसियों ने लगातार मौका-ए-वारदात पर जांच की है। एसएसपी खुद इस मामले को लीड कर रहे हैं। एेसे में पुलिस का दावा है कि विधायक के घर पर हमले का मामला जल्द खोला जाएगा। हालांकि पुलिस को जांच में खासी मशक्कत भी करनी पड़ रही है। कैंट आैर आसपास की 62 सीसीटीवी फुटेज निकालकर खंगाली जा रही हैं। साथ ही 800 सीडीआर निकलवार्इ गर्इ हैं। सीसीटीवी में जिस सफेद रंग की कार में सवार युवकों ने विधायक के घर पर हैंड ग्रेनेड आैर फायरिंग की थी, वे युवक काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। पुलिस इस कार के मालिक आैर काले रंग के कपड़े पहने युवकों की तलाश कर रही है। भाजपा विधायक के घर पर हमले के बाद पार्टी आैर क्षेत्र के काफी लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। विधायक संगीत सोम का कहना है कि उनका किसी पर शक नहीं है। पुलिस जांच पर पूरा भरोसा है आैर इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवार्इ होनी चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला