मेरठ

Meerut: भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि की गोली लगने से मौत

Highlights: -कमरे में सोया था विधायक प्रतिनिधि -अचानक कमरे से आई गोली की आवाज -दौराला का रहने वाला है मृतक
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2020, 12:15 PM IST
70b92570-40e5-42d4-9355-5f2e04c2c0cb.jpeg

मेरठ। सरधना विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, दौराला प्रतिनिधि कस्बा निवासी विकास अहलावत की शुक्रवार रात सीने में गोली लगी। परिजन ने आनन-फानन में मोदीपुरम के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दौराला निवासी विकास अहलावत सरधना विधायक संगीत सोम के दौराला प्रतिनिधि थे। मृतक की पत्नी ने दौराला नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। शुक्रवार देर रात वह अपने कमरे में थे और परिवार अपने-अपने कमरों में सोया हुआ था। अचानक विकास अहलावत के कमरे से गोली चलने की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो विकास लहूलुहान हालत में पड़े थे। विकास को लहूलुहान देख परिजनों के होश उड़ गए और परिजन उन्हें आनन-फानन में लेकर मोदीपुरम के ग्लोबल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक को गोली लगने में मौत हुई है। घटना के तथ्यों की जांच की जाएगी। वहीं इस बारे में भाजपा विधायक संगीत सोम का कहना है कि उन्होंने इसकी जांच के लिए पुलिस से कहा है। विधायक संगीत सोम ने मृतक के परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

Updated on:
13 Jun 2020, 12:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप