मेरठ

भाजपा के फायरब्रांड विधायक ने आजम खान को लेकर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

खास बातें आजम खान को लेकर संगीत सोम ने दिया विवादित बयान कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक संगीत सोम बुलेट पर दिखे भाजपा विधायक, कांवड़ियों का जाना हाल
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 6:55 PM IST
meerut
भाजपा के फायरब्रांड विधायक ने आजम खान को लेकर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम ने आजम खान को लेकर बयान दिया है। शनिवार को संगीत सोम मेरठ में कावड़ यात्रा का निरीक्षण करने बुलेट से निकले थे। इस दौरान उन्होंने कावड़ियों का हाल जाना। उन्होंने कावड़ियों को फल और अन्य सामग्री वितरित की।

जन्म से दे रहे हैं विवादित बयान

पत्रकारों से बातचीत में आजम खान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आजम खान जन्म से ही विवादित बयान देते रहे है। उनको विवादित बयान देते रहने की आदत है। संगीत सोम ने कहा कि आजम खान की सदयस्ता खत्म होगी। उनकी जगह अब जेल है। वह जल्दी ही जेल के भीतर होंगे। उन्होंने कहा आजम खान गलत बयान ही नहीं देते, वह गलत काम भी करते हैं। आजम खान गुंडे हैं, मवाली हैं। आजम खान 420 भी है। भाजपा विधायक ने कहा आजम खान सबसे बड़ा भू माफिया भी हैं। वह जल्दी ही जेल के भीतर होगा। उन्होंने कहा कि ये हिंदुस्तान है, यहां बहन-बेटियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले को क्षमा नहीं किया जा सकता। आजम ने ऐसा अपराध किया है। जो क्षमा योग्य नहीं है।

यह भी पढ़ेंः Kanwar Yatra 2019: कांवड़ियों के छालों पर मुस्लिम युवक लगा रहे मरहम, देखें वीडियो

गलत काम करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार आैर देश में मोदी की सरकार है। अब अखिलेश की सरकार नहीं है। यह आजम खान भूल गए हैं। यहां गलत काम करने वाले बक्शा नहीं जाएगा। भाजपा विधायक संगीत सोम कार्यकर्ताआें के साथ दोपहर को कांवड़ यात्रा का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने सरधना क्षेत्र के कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया आैर शिवभक्तों से हालचाल पूछे। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को कोर्इ भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए जिला आैर पुलिस प्रशासन से कहा गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला