मेरठ

फायरब्रांड भाजपा विधायक संगीत सोम ने अपने घर हुए हमले पर दिया बड़ा बयान, इस इस्लामिक संगठन की आेर किया इशारा

क्रांइम ब्रांच ने लिए उस दिन तैनात रहे तीन पुलिसकर्मियों के लिए बयान
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 1:03 PM IST
meerut
फायरब्रांड भाजपा विधायक संगीत सोम ने अपने ऊपर हुए हमले पर दिया बड़ा बयान, इस इस्लामिक संगठन की आेर किया इशारा

मेरठ। सरधना से भाजपा के फायरब्रांड नेता आैर सरधना विधायक संगीत सोम पर हुए हमले की गुत्थी उलझ गई है। 'पत्रिका' से बातचीत में विधायक संगीत सोम ने कहा कि उनके ऊपर पहले भी रुड़की में हमला हो चुका है, जिसमें एक आदमी मारा गया था। उस समय 'सिमी' संगठन के लोग पकड़े गए थे। हमले में 'सिमी' की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ था। ऐसे में इस हमले में भी उनकी ओर से अंदेशा जताया गया कि इसमें भी 'सिमी' की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह अभी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोलेंगे। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।

आर्मी क्षेत्र में हमला करने वाला कोर्इ बड़ा संगठन

उन्होंने बताया कि ये इस तरह का हमला कोई छोटा-मोटा क्रिमिनल या फिर गिरोह तो कर नहीं सकता। क्योंकि जिस जगह उनका आवास है वहां पर आर्मी की सुरक्षा बहुत पुख्ता रहती है। साथ ही उनके सुरक्षा कर्मी भी थे, लेकिन हमला पूर्व नियोजित था। जो किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि हिन्दूवादी नेता होने के कारण वे कुछ कट्टरपंथियों के निशाने पर तो हैं ही। इसलिए उन पर हमले की जांच बहुत सावधानी से की जा रही है। जांच एजेंसियों को वह और उनके सुरक्षाकर्मी पूरा सहयोग दे रहे हैं।

तीन पुलिसकर्मियों के बयान हुए दर्ज

भाजपा विधायक संगीत सोम के कैंट स्थित आवास पर हुए हमले के मामले में उनकी सुरक्षा में उस समय तैनात रहे तीन पुलिसकर्मियों के क्राइम ब्रांच ने बयान लिए। सूत्रों की मानें तो तीनों के बयान विरोधाभासी हैं। पुलिस सुरक्षाकर्मियों के हुए विरोधाभासी बयान से मामले की गुत्थी और उलझ गई है। बताते चलें कि हमले के समय विधायक की सुरक्षा में 21 जवान सीआरपीएफ के और तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे। उस दिन दो पुलिसकर्मी गैरहाजिर थे। भाजपा विधायक पर हमले के बाद एक्शन लेते हुए एसएसपी अखिलेश कुमार ने पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला