31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Update: मेरठ के ऊपर एयरक्राफ्ट था प्रैक्टिस के दौरान ‘लो फ्लार्इ जोन’ में, इसमें से गिरे गोले फटने से गनीमत रही…

मेरठ के गांव माछरा के ऊपर एयरक्राफ्ट कर रहा था प्रैक्टिस, वायु सेना आठ अक्टूबर को मना रही 86वां वायु सेना दिवस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Oct 2018, 11:13 AM IST

meerut

Update: मेरठ के ऊपर एयरक्राफ्ट था प्रैक्टिस के दौरान 'लो फ्लार्इ जोन' में, इसमें से गिरे गोले फटने से गनीमत रही...

मेरठ। आठ अक्टूबर को वायु सेना अपना 86वां स्थापना दिवस मना रही है। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। लड़ाकू विमान इन दिनों जबरदस्त प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसमें लड़ाकू विमान सामान्य से नीचे भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसलिए गाजियाबाद से हापुड़ आैर शामली तक 'लो फ्लार्इ जोन' बनाया हुआ है। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे माछरा की आेर एक एयरक्राफ्ट काफी नीचे से गुजरा था। ग्रामीणों का कहना है कि उसमें से चिंगारी उठ रही थी। गांव से ऊपर गुजरते हुए इसमें से विस्फोटक पदार्थ गिरा था। ये हवा में फटकर नरेश आैर शेखर त्यागी के घर के ऊपर गिरे। इससे मकान के ऊपर रखी सूखी घास आैर कार के ऊपर गिरने से ये जल गए थे। यहां के ग्रामीणों की मानें तो एयरक्राफ्ट से तीन-चार गोले गिरे थे, जिनके टुकड़ों पर लिखा था- काॅशन एक्स्प्लोसिव।

यह भी देखेंः मेरठ में एयरक्राफ्ट से गिरे विस्फोटक से मच गया हड़कंप, देखें तस्वीरें

मेरठ शहर के ऊपर भी लो फ्लार्इ जोन में प्रैक्टिस

ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी आैर फारेंसिक टीम ने इसका निरीक्षण करते हुए इसके सेम्पल अपने पास रख लिए थे। ये विस्फोटक जैसी क्या चीजें थे, अभी तो वायु सेना की आेर से कोर्इ साफ नहीं किया गया है, लेकिन एयरक्राफ्ट 'लो फ्लार्इ जोन' में प्रैक्टिस कर रहे थे, इस बात की पुष्टि जरूर हो गर्इ है। गुरुवार को एेसे ही एयरक्राफ्ट मेरठ शहर के ऊपर भी 'लो फ्लार्इ जोन' में प्रैक्टिस करते दिखे।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking: आसमान में उड़ रहे हवार्इ जहाज से गिरी एेसी आफत कि सबकुछ हो गया तबाह, पुलिस टीम ने देखा सामान तो हो गर्इ हैरान

माछरा गांव में दहशत बनी हुर्इ

माछरा गांव में बुधवार की दोपहर से अब तक दहशत बनी हुर्इ है। ग्रामीणों का कहना है कि एयरक्राफ्ट जितनी नीचे बुधवार को गांव के ऊपर उड़ रहा था, वैसा कभी नहीं देखा था। इसमें से चिंगारी निकल रही थी। इसमें से तीन-चार गोले गिरे थे, जाे फूटकर गांव के घरों में गिरे। नरेश आैर शेखर त्यागी के मकानों पर रखी सूखी घास आैर कार को इसके अंशों से क्षति पहुंची है। हालांकि फोरेंसिक टीम ने इसका निरीक्षण किया है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि इसकी जांच करार्इ जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश