30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के बाद अब मेरठ में पुलिस ने दिखाया तांडव, दबिश डालने गर्इ टीम पर लोगों ने लगाए ये आरोप

दबिश के दौरान पुलिस पर आरोपियों के घर तोड़फोड़ का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Oct 2018, 5:19 PM IST

meerut

लखनऊ के बाद अब मेरठ के लिसाड़ी गांव में पुलिस का तांडव

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाख कोशिशों के बाद भी खाकी पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। लखनऊ में एपल के मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के बाद से खाकी पर कोई कठोर कार्रवाई न होने के चलते सिपाहियों का मनोबल और बढ़ गया है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां पर भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी के पुत्रों पर हुए हमले की घटना में वांछित चल रहे संप्रदाय विशेष के आरोपियों के घरों पर देर रात पुलिस ने जमकर कहर बरपाया। घर का दरवाजा तोड़कर तीनों आरोपियों के घरों में घुसी पुलिसकर्मियों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए सब तहस-नहस कर दिया। एक आरोपी की पत्नी ने अपने घर में लूटपाट का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में फिर जातीय संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल, भीम आर्मी के कार्यकर्ता पर उठी उंगली

भाजपा नेता के पुत्रों के घर पर किया था हमला

बताते चलें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता चरणसिंह लिसाड़ी के पुत्रों के घर पर कुछ दिन पूर्व हमला हुआ था। इस मामले में संप्रदाय विशेष के कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद से आरोपी फरार हैं। देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस ने फरार चल आरोपियों फिरोज, सईद और रहीसू के लिसाड़ी गांव स्थित घरों पर दबिश दी। आरोपियों के परिवार की महिलाओं का आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे घरों के दरवाजे तोड़कर भीतर दाखिल हुए पुलिसकर्मियों ने घर में सो रही महिलाओं की भी शर्म नहीं की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के घरों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए सभी घरेलू सामानों को तहस-नहस कर दिया। महिलाएं पुलिस के हाथ जोड़ती रहीं, लेकिन सत्ता के सामने पूरी तरह नतमस्तक ‘खाकी’ ने अपना ‘फर्ज’ निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ेंः Update: शामली में बदमाशों के पुलिस टीम पर हमले की गूंज लखनऊ तक पहुंची, डीजीपी ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

पुलिस ने एक गिरफ्तार किया

बताया जाता है कि इस दौरान आरोपी फिरोज पुलिस के हाथ चढ़ गया। उधर, पुलिस के रवैये को लेकर क्षेत्र के निवासियों में रोष है। वहीं, आरोपी फिरोज की पत्नी शगुफ्ता ने पुलिसकर्मियों पर अपने घर से छह लाख की रकम और जेवरात लूटने का आरोप भी लगाया है। हालांकि अधिकारी आरोपो से इंकार कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश