मेरठ

फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ के निर्देशक के खिलाफ भाजपा विधायक ने दर्ज करवाया मुकदमा

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर मेडिकल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 8:37 AM IST
meerut
फिल्म 'जिला गोरखपुर' के निदेशक के खिलाफ भाजपा विधायक ने दर्ज करवाया मुकदमा

मेरठ। मेरठ दक्षिण के विधायक सोमेंद्र तोमर ने फिल्म 'जिला गोरखपुर' के निर्देशक विनोद तिवारी के खिलाफ मेडिकल थाने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। मेरठ के एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर मेडिकल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा विधायक ने एसएसपी को दी लिखित शिकायत में कहा था कि फिल्म के पोस्टर से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया गया है।

भाजपा विधायक ने दी थी तहरीर

एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सतीश कुमार ने कहा कि तहरीर में भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि फिल्म के जो पोस्टर वायरल हो रहे हैं उनमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। फिल्म के पोस्टर में भगवा रंग में एक राजनीतिक हस्ती पोस्टर में खड़ी दिखाई दे रही है। एसओ मेडिकल ने बताया कि भाजपा विधायक की तहरीर पर फिल्म 'जिला गोरखपुर' के निर्देशक विनोद तिवारी के खिलाफ धारा 295 (क) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पोस्टर पर विवाद

गोरखपुर की पृष्ठभूमि पर प्रस्तावित फिल्म 'जिला गोरखपुर' पर विवाद पहले से ही काफी मचा हुआ है। लखनऊ में भी भाजपा के एक नेता ने बीती रविवार गोमती नगर के विभूति खंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। फिल्म के इस पोस्टर से विवाद की स्थिति बन गई है। जिसमें भगवा रंग के कपड़ों में एक व्यक्ति को उगते हुए सूरज के सामने खड़ा दिखाया गया था। पोस्टर दिखाए गए व्यक्ति के हाथ में पिस्टल भी दिखाई गई है।

लखनऊ के बाद अब मेरठ

'जिला गोरखपुर' फिल्म के पोस्टर के वायरल होने के बाद लखनऊ से मामला अब मेरठ तक पहुंच गया। पुलिस का मानना है कि इससे कहीं हिन्दूवादी संगठन भी न भड़क उठे। इसलिए स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी सतर्क कर दिया गया है। जिससे इसके बारे में गुपचुप तरीके से पता किया जा सका। भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर से बात करने पर उन्होंने बताया कि फिल्म के पोस्टर से हिन्दुआें की भावनाएं आहत हो रही है। जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला