मेरठ

Azadi Ka Amrit Mahotsav : तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, कार्यक्रम में भिड़े भाजपाई

BJP National President JP Nadda in Meerut आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के मौके पर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा मेंरठ पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत में भाजपाई ये भूल गए कि ये कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नडडा तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए।

2 min read
Aug 13, 2022
Azadi Ka Amrit Mahotsav : तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, कार्यक्रम में भिड़े भाजपाई

BJP National President JP Nadda in Meerut भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा आज मेरठ की क्रांतिघरा पर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने इस दौरान तिरंगा बाइक रैली निकाली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम में भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। जिससे कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई। ये अव्यवस्था काफी देर तक फैली रही। जिससे कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। मेरठ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर भाजपा समर्थकों के साथ तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा खुद भी बाइक रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया। जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि वो मेरठ जैसी ऐतिहासिक नगरी में आए हैं। अध्यक्ष नडडा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी आज क्रांतिकारी भूमि से ही हुआ है। उन्होंने कहा मेरठ वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि रही है। मेरठ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत मत्वपूर्ण है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम देश को देश प्रेम के साथ जोड़ेंगे। आज पूरा देश राष्ट्र की भावना से ओतप्रोत है। यह तिरंगा झंडा ही नहीं है ये देश की आन बान और शान का प्रतीक है। इससे देश के प्रत्येक नागरिक को प्रेरणा लेनी चाहिए। तिरंगे झंडे में जो भी रंग वो समर्पण की भावना दिखलाते हैं। वहीं इसमें बना चिन्ह राष्ट्र के निर्माण का है।


उन्होंने कहा कि तिरंगे में जो चक्र है वो धर्म चक्र है। धर्म चक्र का अर्थ होता है कि देश कानून से चलता है। नडडा ने जम्मू.कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने धारा 370 को समाप्त किया है। आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा लहराया जा रहा है। भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रीय एकता दिखाई देती है। इसी को लेकर ये तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस तिरंगा यात्रा से पूरे देश में देशभक्ति और एकता का जो माहौल बना है वो आजादी के बाद से इतने सालों में कभी नहीं रहा है।


जेपी नड्डा ने कहा कि तिरंगा की रक्षा के लिए आप अपना जीवन समर्पित कीजिए। अगले 25 साल में हमको देश को ताकत के साथ आगे बढ़ाना है। लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा शहीद स्मारक में संग्रहालय देखने पहुंचे वहां पर भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इससे कार्यक्रम स्थल पर भारी अव्यवस्था फैल गई। कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को इधर.उधर करके मामले को शांत कराया।

Published on:
13 Aug 2022 08:57 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड