मेरठ

उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएगी ‘कल्याण कलश यात्रा’

कल्याण कलश यात्रा के जरिए जहां एक ओर संघ और भाजपा फिर से प्रदेश में राममय माहौल तैयार करने की कोशिश करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 7:56 PM IST
kalyan_singh.jpg

मेरठ. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा निकालने की तैयारी कर रही भाजपा और संघ के पदाधिकारियों ने इसका रूटमैप तैयार कर लिया है। कलश यात्रा के माध्यम से दिवंगत कल्याण सिंह की अस्थियों को नरौरा के साथ-साथ काशी, संगम और अयोध्या के सरयू में विसर्जित करने की योजना बनाई गई है।

राममय माहौल बनाने की तैयारी

कल्याण कलश यात्रा के जरिए जहां एक ओर संघ और भाजपा फिर से प्रदेश में राममय माहौल तैयार करने की कोशिश करेंगे। वहीं दूसरी ओर पिछले 10 महीने से चल रहे किसान आंदोलन की धार को भी कुंद करने की पुरजोर कोशिश होगी। कल्याण कलश यात्रा के जरिए किसानों के बीच भी पैठ करने की भाजपा की कोशिश होगी। जिससे नाराज और असंतुष्ट किसानों को मनाया जा सके।

एक सितंबर को होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद गत 21 अगस्त को लखनऊ में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को नरौरा में मुखाग्नि दी गई। अब 27 अगस्त को नरौरा में कल्याण सिंह के अस्थि फूल चुने जाएंगे और एक सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कल्याण कलश यात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाएगी भाजपा

कल्याण कलश यात्रा के बारे में भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी इस बारे में किसी तरह का पार्टी का कार्यक्रम नहीं आया है। जैसे ही कोई कार्यक्रम आता है तो पश्चिमी क्षेत्र की भाजपा टीम इस यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला