2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्ज्वला योजना के तहत सीएम योगी ने बांटे मुफ्त LPG गैस कनेक्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गैस के लिए लाइन में लगे लोगों पर लाठियां बरसती थी, लेकिन अब पीएम मोदी की उज्जवला योजना से लोगों को लाभ मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Aug 2021, 7:44 PM IST

cm_yogi.jpg

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के दूसरे चरण के लाभार्थियों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन बांटे। बताया गया कि इस योजना से उत्तर प्रदेश की 20 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। सीएम योगी ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से बातचीत भी की।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसीएस होम अवनीश अवस्थी, एसपी जालौन और दारोगा को किया तलब

उज्जवला योजना से लोगों को मिला लाभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गैस के लिए लाइन में लगे लोगों पर लाठियां बरसती थी, लेकिन अब पीएम मोदी की उज्जवला योजना से लोगों को लाभ मिला है। सीएम योगी ने कहा कि इस एक योजना ने एक ओर जहां हमारी माताओं-बहनों को चूल्हे के धुएं से आजादी दिलाकर उनकी सेहत का ख्याल रखा है तो दूसरी ओर ईंधन की व्यवस्था करने की दुश्वारी, बरसात के महीनों में गीली लकड़ी की समस्या और रसोईघर में घंटों रहने की मजबूरी से भी निजात दिलाई है।

पहले सिलेंडर के लिए खानी पड़ती थी लाठियां

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी देश में पिछली सरकारों के जमाने में सिलेंडर लेने के लिए रात 12 बजे से कतारें लगती थीं। सिलेंडर मिले या न मिले, पर विरोध किया तो लाठियां जरूर बरसती थीं। लेकिन आज पीएम मोदी के उज्जवला योजना के जरिए घर बैठे मुफ्त कनेक्शन मिल रहा है। यह होता है बदलाव।

लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उज्जवला योजना महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण है। महिलाएं परिवार का भोजन बनाने के लिए हमेशा से चिंतित रही हैं। मोदी सरकार ने महिलाओं की चिंता की है। महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस के कनेक्शन वितरित किया जा रहा है। इस योजना से 20 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम योगी ने किया निरीक्षण