2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम योगी ने किया निरीक्षण

सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) आयुष विश्वविद्यालय (Ayush University) एवं गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 24 Aug 2021, 5:16 PM IST

cm.jpg

गोरखपुर. महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) 28 अगस्त को सीएम योगी (CM Yogi) के गृह जिले गोरखपुर (Gorakhpur) में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय (UP First Ayush University) का शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी (CM Yogi) की कोशिश है कि गोरखपुर को चिकित्सा और शिक्षा का हब बनाया जाए। 28 अगस्त का दिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कलश यात्रा निकालने पर चल रहा मंथन, यात्रा से ओबीसी को साधेगी भाजपा

सीएम योगी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार दोपहर गोरखपुर पहुंचें। सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) आयुष विश्वविद्यालय (Ayush University) एवं गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।

दो विश्वविद्यालयों का होगा शिलान्यास व लोकार्पण

गोरखपुर में 28 अगस्त को प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय (Ayush University) की नींव रखी जाएगी तो वहीं दूसरी ओर गोरक्षपीठ की ओर से निजी विश्वविद्यालय 'शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए' की भावना से जनता को समर्पित किया जाएगा। सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) के अनुरोध पर दोनों विश्वविद्यालयों का शिलान्यास व लोकार्पण महामाहिम करेंगे।

चिकित्सा को प्रोत्साहित कर रही है योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के भटहट ब्लॉक के पिपरी व तरकुलही में 52 एकड़ जमीन पर बनने जा रह है। सूबे के पहले आयुष विश्वविद्यालय (Ayush University) में एक ही परिसर में आयुर्वेदिक, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथी और योग चिकित्सा की पढ़ाई और शोध कार्य होगा। यहां चिकित्सा की व्यवस्था भी होगी। योग सहित प्राकृतिक व परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने में लगी उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा कदम है।

94 कॉलेज होंगे विश्वविद्यालय से संबद्ध

क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर प्रकाश चंद्र ने बताया कि राज्य के आयुष विधा के सभी 94 कॉलेज इस विश्वविद्यालय (Ayush University) से संबद्ध होंगे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में आयुर्वेद के 67 कॉलेज (8 सरकारी व 58 निजी), यूनानी के 15 कॉलेज (2 सरकारी व 13 निजी) तथा होम्योपैथी के 12 कॉलेज (9 सरकारी व 3 निजी) अलग-अलग विश्वविद्यालयों से संबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें : कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री रहते जिले के कप्तानों को मिली थी खुली छूट, ब्रजलाल ने दिया था ऑपरेशन 'शकील वेडस हमीदा' को अंजाम

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश