मेरठ

Breaking: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का पहला सत्र शुरू, एेसे होगा राजनाथ, योगी आैर शाह का स्वागत

तीन बजे दूसरे सत्र का शुभारंभ करेंगे राजनाथ और योगी आदित्यनाथ
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2018, 12:04 PM IST
meerut
Breaking: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का पहला सत्र शुरू, एेसे होगा राजनाथ, योगी आैर शाह का स्वागत

मेरठ। मेरठ में शनिवार से शुरू हो रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचने वाले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत की तैयारी कर ली गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंदीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गार्ड आॅफ आनर दिया जाएगा। तीनों मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए भाजयुमो की युवा टोली मौजूद रहेगी।

आगे-आगे चलेगी युवा टोली

तीनों मेहमानाें के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर इनके आगे-आगे युवा मोर्चा के युवाआें की टोली चलेगी। ये टोली बाइक पर सवार होगी। कार्यक्रम स्थल पर मेहमानों को गार्ड आॅफ आॅनर दिया जाएगा। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल में पहुंच सकेंगे।

गेट से कार्यक्रम स्थल तक बरसाए जाएंगे फूल

मुख्य द्वार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने तक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फूल की वर्षा का इंतजाम किया गया है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर फूल लिए कार्यकर्ता खड़े रहेंगे, जो मेहमानों के मुख्य द्वार के भीतर घुसते ही पुष्पवर्षा प्रारंभ कर देंगे।

होटल गाॅडविन में शुरू हुई कार्यकारिणी की बैठक

होटल गाॅडविन में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 11 बजे शुरू हो चुकी है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडे, पश्चिम उप्र के प्रभारी अश्विनी त्यागी के अलावा भाजपा प्रदेश के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद हैं। मीडिया को बैठक से दूर रखा गया है। बैठक करीब तीन घंटे चलेगी।

तीन बजे शुरू होने वाले सत्र में होंगे गृहमंत्री

इसके बाद तीन बजे सुभारती के मांगल्या प्रेक्षागृह में दूसरा सत्र शुरू होगा। इस सत्र का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीप प्रज्जवलित कर करेंगे। यह सत्र करीब दो घंटे का होगा। इस सत्र के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इस सत्र को ओपन रखा गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला