2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली यह मुस्लिम बनेगी भाजपा परिवार का हिस्सा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा- पार्टी में शामिल करने पर चल रहा है मंथन

2 min read
Google source verification
meerut

महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली यह मुस्लिम बनेगी भाजपा परिवार का हिस्सा

केपी त्रिपाठी, मेरठ। तीन तलाक और हलाला के खिलाफ मुहिम छेड़कर सुर्खियों मे आई निदा खान जल्द ही भगवा रंग में रंगी नजर आ सकती है। भाजपा के अंदर उसकी सदस्यता को लेकर गंभीर विचार-विमर्श चल रहा है। निदा खान की इच्छा है कि उनकी सदस्यता भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में हो। उन्होंने अपनी इस इच्छा से पार्टी को भी अवगत करा दिया है। मुस्लिमों में तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह जैसे मुद्दे पर संघर्ष कर रही बरेली की निदा खान अब भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की तैयारी में है। 'पत्रिका' से हुई बातचीत में निदा खान ने बताया कि भाजपा की ओर से उनसे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का प्रस्ताव आया था। इस विषय पर पार्टी के कई नेताओं से उनकी बात भी हो चुकी है। सबसे ज्यादा वह उत्तराखंड की मंत्री रेखा से बात कर प्रभावित हुई। वह कहती हैं कि अब उन्होंने मन बना लिया है कि वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। उन्हें पार्टी की तरफ से न्योते का इंतजार है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में 'सरकार' के स्वागत में 1857 की क्रांति आैर शहीदों को इस तरह किया जाएगा याद, ये है पूरी तैयारी

भाजपा की ही सदस्यता क्यों

इस पर निदा खान कहती हैं कि वह वर्ष 2016 से आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी नामक एनजीओ चलकर तीन तलाक, हलाला व बहुविवाह पीड़िताओं की मदद करती आ रही हैं। भाजपा अकेली राजनीतिक पार्टी है, जो आज इन महिलाओं के हक के लिए लड़ रही है। वह भाजपा से जुड़कर पूरे प्रदेश की ऐसी पीड़ित महिलाओं की मदद करना चाहती हैं। मेरठ पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. महेन्द नाथ पांडे से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि डा. महेन्द्र नाथ पांडे का कहना है कि निदा खान को पार्टी की सदस्यता दिलवाने पर शीर्ष स्तर पर विचार किया जा रहा है। समय आने पर उनको भाजपा में शामिल किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी इस पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का विरोध करेंगे ये लोग, अमित शाह पर लगाए आरोप

कौन है निदा खान

24 साल की निदा खान कुछ दिनों पहले ही सुर्खियों में तब आईं जब दरगाह आला हजरत ने उनके खिलाफ सामाजिक बहिष्कार का फतवा जारी किया। तीन तलाक पीड़िता निदा खान खुद तीन तलाक और निकाह हलाला पीड़ितों के लिए एक एनजीओ चलती हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग