19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’35 मिनट तक थमी रहेंगी सांसें!’ जानिए कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर विक्रम, जिन्होंने मेरठ एयर शो का पूरा प्लान समझाया

Squadron Leader Vikram IAF Surya Kiran Meerut: मेरठ एयर शो से पहले सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम के स्क्वाड्रन लीडर विक्रम ने 35 मिनट के फ्लाइंग डिस्प्ले का पूरा शेड्यूल साझा किया। उन्होंने बताया कि टीम में 13 पायलटों, डॉक्टरों और इंजीनियर्स का बेहतरीन समन्वय होता है।
2 min read
Google source verification
Squadron Leader Vikram

स्क्वाड्रन लीडर विक्रम (फोटो एएनआई)

Who Is Squadron Leader Vikram Surya Kiran Team: भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध एरोबेटिक टीम सूर्य किरण के शानदार प्रदर्शन को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। स्क्वाड्रन लीडर विक्रम ने एयर शो के पूरे प्लान की जानकारी देते हुए कहा कि दर्शक लगभग 30 से 35 मिनट तक अपनी सांसें थामकर इस अद्भुत नजारे का आनंद लिया।

9 विमान भरते हैं आसमान में उड़ान

स्क्वाड्रन लीडर विक्रम के अनुसार, सूर्य किरण का प्रदर्शन प्रोफाइल करीब 30-35 मिनट का होता है और इसे दो भागों में बांटा गया है। आसमान में कुल 9 विमान और 9 पायलट उड़ान भरेंगे। हालांकि पूरी टीम इससे कहीं बड़ी है।

पूरी टीम की ताकत

पूरी सूर्य किरण टीम में 13 पायलट, एक कमेंटेटर और एक मेडिकल डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा मेंटेनेंस क्रू में 3 से 4 इंजीनियर भी होते हैं जो विमानों को हमेशा तैयार रखने का काम करते हैं। मेरठ एयर शो में सूर्य किरण टीम के इन जांबाज पायलटों का प्रदर्शन दर्शकों के लिए यादगार साबित होने वाला है। स्क्वाड्रन लीडर विक्रम द्वारा दी गई जानकारी से साफ है कि टीम ने शो को बेहद व्यवस्थित और रोमांचक बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

अब तक 850 से ज्यादा डिस्प्ले किए : स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा

मेरठ में इंडियन एयर फोर्स की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के पहले एयरशो के मौके पर स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा ने कहा कि हम एशिया की एकमात्र 9-एयरक्राफ्ट वाली डिस्प्ले टीम हैं। हमने देश और विदेश में अब तक 850 से ज्यादा डिस्प्ले किए हैं। हमारा मकसद और लक्ष्य हमेशा देश के हर कोने तक पहुंचना, वहां डिस्प्ले करना और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को प्रेरित करना रहा है। इसी मकसद के साथ हम आज मेरठ के ऐतिहासिक शहर में आए हैं। हमारी कोशिश है कि यहां के हर व्यक्ति, हर युवा और हर बच्चे को इंडियन एयर फोर्स में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए।

हमारे लिए बहुत गर्व का पल : दर्शक

एक दर्शक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह वाकई हमारे लिए बहुत गर्व का पल था। आज मेरे पति का उनके अपने शहर में पहला शो था, जहां वे पैदा हुए और पले-बढ़े। वे इस शो को लेकर बहुत उत्साहित थे क्योंकि उन्हें अपने ही शहर के ऊपर उड़ान भरने और युवाओं को प्रेरित करने का मौका मिला।

एक दर्शक ने कहा कि यह बहुत अच्छा शो था। इसने जनता के बीच भारत माता और हमारे युवा सैनिकों के बारे में एक संदेश दिया और इससे सशस्त्र बलों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। इसमें अनुशासन भी देखने को मिला।

खबर अपडेट की जा रही है

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग