मेरठ

मतदाता पुनरीक्षण के साथ चलेगा सदस्यता अभियान, तीन दिवसीय कार्यशाला में दिए जाएंगे कार्यकर्ताओं को टिप्स

विधानसभा चुनाव के रण को जीतने के लिए भाजपा ने चारों ओर राजनैतिक शतरंज की मोहरे बिछा दी है। पार्टी इस बार फिर से 2017 का इतिहास दोहराना चाहती है। लेकिन इसको दोहराने के लिए काफी कड़ी चुनौती से पार्टी को गुजरना होगा। इसके लिए पार्टी को एक-एक वोटर को साधने का काम करना होगा। इसके लिए पार्टी मतदाता पुनरीक्षण और सदस्यता अभियान दोनों एक साथ चला रही है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2021, 3:29 PM IST
bjp.jpg

मेरठ. 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करने वाला पश्चिमी यूपी था। जहां से भाजपा के जीत की चिंगारी फूटी थी और वह आगे चलकर बड़ी होती गई। जिसका परिणाम भाजपा को यूपी की सत्ता मिल गई। भाजपा फिर से 2017 का इतिहास दोहराना चाहती है। इसके लिए पन्ना प्रमुख से लेकर बड़े पदाधिकारी तक को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ ही भाजपा का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। लेकिन इसके लिए अब पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। कार्यकर्ताओं का यह प्रशिक्षण आगामी 11, 12 और 13 नवंबर को मंडल स्तर पर होगा। तीन दिवसीय इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को यह बताया जाएगा कि कैसे वह मतदाता पुनरीक्षण और सदस्यता अभियान एक साथ चला सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें मतदाता सूची लेकर घर-घर पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि दरअसल पार्टी के लिए दोनों ही अभियान पार्टी के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। वैसे तो बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया ही जा रहा है अगर वह मतदाता पुनरीक्षण अभियान के साथ जुड़ जाएगा तो दोनों अभियानों को सफल बनाना आसान हो जाएगा। मतदाता सूची को लेकर जब भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं के घर पहुंचेंगे तो वह सूची को दुरुस्त करने की दिशा में तो कार्य करेंगे ही, साथ ही साथ लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी से जुड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को मिस्ड काल के जरिए तत्काल सदस्यता ग्रहण करा दी जाएगी। घर-घर पहुंचने का कार्यकर्ताओं का उद्देश्य मतदाता सूची में शामिल नाम का मौके पर जाकर सत्यापन करना भी होगा। उन्होंने बताया कि फर्जी नाम को सूची में बाहर करवाने और छूटे लोगों को सूची में शामिल करवाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं की होगी। इस दौरान चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ता मतदाताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी करेंगे।

BY : K.P.Tripathi

Updated on:
10 Nov 2021, 3:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला