मेरठ

उपचुनाव Result: हार के बाद अपनी पार्टी के बारे में यह क्या कह गए भाजपा नेता

सभी राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा ने 11 में से जीती एक सीट  
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 5:48 PM IST
meerut
उपचुनाव Result: हार के बाद अपनी पार्टी के बारे में यह क्या कह गए भाजपा नेता

मेरठ। देश में हुए 11 विधानसभा सीटों के परिणाम भी आ गए हैं। उपचुनाव के परिणाम पार्टी हित में अच्छे संकेत नहीं हैं। ऐसा कहना है भाजपा के व्यपार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा का। उन्होंने कहा कि कैराना और नूरपुर में भाजपा की हार हमें स्वीकार है। जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। पार्टी की हार वहां पर क्यों हुई, इस पर हम मंथन करेंगे। देश के अन्य भागों में भी उपचुनाव हुए वहां भी पार्टी की स्थिति खराब रही है। इस पर शीर्ष नेतृत्व को बैठकर विचार-विमर्श करना चाहिए।

देश में हुए उपचुनाव के परिणाम

देश की कई विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। जिनमें से सभी के परिणाम आ गए हैं। भाजपा एक मात्र सीट पर चुनाव जीती है। वह भी जीत का अंतर बहुत कम है। नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नईमुल हसन ने 6,211 वोटों से जीत दर्ज की। बिहार के अररिया जिले की जोकिहाट से आरजेडी उम्मीदवार उम्मीदवार शाहनवाज 41,224 वोटों से जीते। केरल के चेंगनूर विधानसभा उपचुनाव में सीपीएम उम्मीदवार ने 20956 सीटों से जीत दर्ज की। मेघालय की अंपाती सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मियानी डी शिरा ने 3191 वोटों से जीत दर्ज की। पश्चिम बंगाल के महेशताला विधानसभा सीट पर तृणमूल के दुलाल दास ने जीत दर्ज की। झारखंड की सिल्ली सीट पर जेएमएम उम्मीदवार सीमा महतो ने जीत दर्ज की है। झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार बबिता देवी 2000 वोटों से जीत गई हैं। कर्नाटक की राजराजेश्वरी नगर सीट पर मुनिरत्न 41162 वोट से जीत गए हैं। बीजेपी ने एकमात्र उत्तराखण्ड के चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। यहां से बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने 1,900 वोटों से ज्यादा के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉक्टर जीतराम शाह को हराया।

र्इवीएम पर लगाया आरोप

पालघर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आने पर शिवसेना ने ईवीएम और चुनाव आयोग पर हार का ठीकरा फोड़ा है। यहां शिवसेना उम्मीदवार को बीजेपी उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला