मेरठ

VIDEO: भाजपाइयों ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा, राष्ट्रपति से की ये मांग

Highlights राफेल सौदे पर की गई टिप्पणी से भाजपाई नाराज राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी, धरने पर बैठे कहा- राहुल गांधी ने देश की जनता को भ्रमित किया  
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2019, 4:22 PM IST
meerut

मेरठ। राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने को कहा। साथ ही आरोप लगाया लोकसभा चुनाव में राहुल ने राफेल सौदे को ही मुद्दा बनाया था। भाजपा कार्यकर्ता माफी मांगें आदि के स्लोगनों के साथ शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां वे राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर की थी। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट ने मामले में राहुल गांधी को नसीहत दी कि वह भविष्य में इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियों से बचें, जो कि कांग्रेस के लिए मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से यह भी साबित हो गया राफेल रक्षा सौदे पर किसी प्रकार की दलाली नहीं हुई है।

उन्होंने कहा राहुल गांधी ने देश की जनता को भ्रमित करने का काम किया है। जिसे सुप्रीम कोर्ट और देश की जनता ने नकार दिया। भारी बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का पुन: अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने मांग की राहुल गांधी अपने इस कृत्य के लिए देश की जनता से माफी मांगें।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप