मेरठ

मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दर्जनों घायल

Highlights मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की घटना दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर पुलिस मामले की कर रही जांच

less than 1 minute read
Mar 02, 2020

मेरठ। लिसाड़ी गेट थानान्तर्गत गांव खडख़ड़ी में शनिवार सुबह स्कूल गई छात्रा के साथ छेड़छाड़ के विरोध में एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों और के एक दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से तहरीर दी गई है।

पुलिस के अनुसार खडख़ड़ी निवासी व्यक्ति की बेटी शनिवार सुबह स्कूल जा रही थी। तभी पड़ोसी अर्जुन ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। पीडि़ता ने सारा वाकया परिजनों को बताया। उस समय तो मामला शांत हो गया। लेकिन शाम को जब छात्रा अपनी सहेली के यहां से वापस लौट रही थी तब फिर बवाल हो गया। आरोप है कि छात्रा के साथ फिर से छेड़छाड़ की गई।

परिजन आरोपी से कारण पूछने गए तो देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। जिसमे एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को पास ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने मेे तहरीर दी।

Published on:
02 Mar 2020 09:49 am
Also Read
View All