मेरठ

जिला कारागार की बैरक में मिला बंदी का शव, जेल प्रशासन में हड़कंप

Highlights- बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या- मेरठ जेल प्रशासन में मचा हड़कंप- दहेज के मामले में बंद था मृतक
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jan 2021, 6:24 PM IST
mrt.jpg

मेरठ. जिले के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रविवार सुबह एक बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। बैरक के पीछे बने शौचालय की छत पर रखी पानी की टंकी के सहारे चादर से बंदी का शव लटका मिला। जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भिजवा दिया गया। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

जिला जेल प्रशासन के अनुसार, लखीपुर लिसाड़ीगेट निवासी साजिद (26 वर्ष) पुत्र यूसुफ दहेज हत्या के मामले में 24 सितंबर को अस्थाई जेल में आया था। 22 अक्टूबर को साजिद को मुख्य जेल शिफ्ट कर दिया गया। यहां वह बैरक नम्बर एक में बंद था। जेल प्रशासन ने बंदी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया की बंदी की आत्म हत्या के मामले में जांच बैठा दी गई है। रिपोर्ट आने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला