
राजस्थान फैशन अवार्ड्स में जहां हर साल देश के सर्वेश्रेष्ठ हस्तियों को एक मंच पर इकट्ठा कर उनको और उनकी कला को नवाजा जाता है। इस साल भी राजस्थान फैशन अवॉर्ड्स ने कई कलाकारों को सम्मानित किया। डीजे रविश को बेस्ट DJ ऑफ़ राजस्थान अवार्ड्स से सम्मानित किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री शाजान पदमसी इस साल की मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने इस साल के विजेताओं को उनके राजस्थान फैशन अवॉर्ड्स प्रस्तुत किए। डीजे रविश ने बताया कि राजस्थान फैशन अवार्ड्स RFA 2022 में कई प्रतिभाशाली हस्तियों के योगदान को पुरस्कृत किया गया। संगीत के क्षेत्र से जुड़े डीजे रविश लगातार 5 वर्षों से राजस्थान फैशन अवार्ड्स के 'बेस्ट DJ ऑफ़ राजस्थान' का खिताब जीत रहें हैं। इस साल भी उन्होंने यह उपाधि अपने नाम की। डीजे रविश ने पिछले दो दशकों में कई देशों में परफॉर्म किया है।
रविश ने अपने संगीत से कई लोगों की जिंदगियों को छुआ है। हाल ही में DJ रविश ने दुबई, सिंगापुर, दोहा, सिडनी, मेलबर्न और मॉरीशस में शो किए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पे देश का नाम बढ़ाया है। उन्होंने एडिलैड, काठमांडू, इस्तांबुल, नैरोबी, जंजीबर और तंज़ानिया में अपने हुनर का परचम लहराया है।
डीजे रविश का कहना है, 'कई लोग कहते हैं, कि अगर आप वो करते हैं जो आपको पसंद है, तो आपको कभी 'काम' नहीं करना पड़ता। मेरा सफर भी कुछ ऐसा ही रहा है। म्यूजिक हमेशा से मेरा पैशन रहा है। इस पैशन की वजह से मैंने पिछले 17 सालों में मैंने दुनिया के कोने-कोने देखे हैं। अपने संगीत के माध्यम से दुनियाभर में अपनी पहचान बना पाया हूं, और इतने सारे लोगो से जुड़ पाया हूं। रविश का कहना है कि वह आज भी संगीत के प्रति उतने ही समर्पित है जितने वह अपने करियर की शुरुआत में थे।