4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र 7 डिग्री का अंतर, कोहरे के साथ दिन की शुरुआत

आज सोमवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। राजधानी लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र 7 डिग्री का अंतर है। बाकी जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है। आज यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल जानिए।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 05, 2022

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र 7 डिग्री का अंतर, कोहरे के साथ दिन की शुरुआत

पश्चिम यूपी में साफ मौसम में गिर रहा तापमान

आज सोमवार को यूपी के अधिकांश जिलों में कोहरे छाया हुआ है। राजधानी लखनऊ में कोहरे के चलते पिछले कई दिनों से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है।


प्रदेश के जिलों में तापमान गिरा

यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान में कमी आई है। पश्चिम यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीेचे पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी 20—22 डिग्री के बीच बना हुआ है। राजधानी लखनऊ में रविवार की शाम 7 बजे अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र 7 डिग्री का अंतर रहा।

यह भी पढ़ें : आज रविवार को यूपी के महानगरों में ये है पेट्रोल-डीजल के भाव


पश्चिम यूपी में तापमान तो पूर्वी यूपी कोहरे का कहर

पश्चिम यूपी में तापमान तेजी से गिर रहा है,वहीं पूर्वी यूपी में कोहरा पड़ने से जिंदगी ठहर गई है। कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेने काफी देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन में ठंड में और तेजी आएगी। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि दिसंबर माह में अब कोहरे के साथ मौसम शुष्क होगा। इससे आम लोगों की मुश्किलों में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि यूपी के पश्चिम जिलों में अभी ठंड और जोर पकड़ेगी।


यह भी पढ़ें : मैं आजादी के जश्न का गवाह,109 साल में कभी पाए दंगों के जख्म तो कभी प्यार


प्रयागराज और गोरखपुर में भी गिर रहा तापमान

प्रयागराज और गोरखपुर में भी तापमान गिर रहा है। वाराणसी में अन्य जिलों की अपेक्षा तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। रविवार को वाराणसी को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग