
ट्रेनों में देरी के कारण गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की भीड़
भारत को जाने वाली करीब 12 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। रेलवे ने 20 रेलगाड़ियां कुछ समय के लिए रद्द की गई हैं। आज सोमवार को गाजियाबाद से होकर चलने वाली 10 ट्रेनें कोहरे के कारण 2-4 घंटा की देरी से चल रही हैं।
दरअसल ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तर भारत में कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू किया है। सर्दी की वजह से सुबह घना कोहरा पड़ रहा है। जिसका असर ट्रेनों के आवागमन पर भी पड़ा है। आज सोमवार को करीब 10 ट्रेनें कोहरे के कारण 5-8 घंटे विलंब से चल रही हैं।
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12801 अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 15 मिनट देरी से चल रही है।
सहरसा–नई दिल्ली हमसफर ट्रेन निर्धारित समय से 1 घंटे 15 मिनट देरी से चल रही है। ट्रेन संख्या 12451
कामपुर – नई दिल्ली श्रम शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट देरी से चल रही है।
ट्रेन संख्या 12303 हावड़ा – नई दिल्ली पूरवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट देरी से चल रही है। ट्रेन संख्या 12427 रीवा- आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से चल रही है।
फैजाबाद- पुरानी दिल्ली निर्धारित समय से 3 घंटे 20 मिनट देरी से चल रही है।
ट्रेन संख्या 12557 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार आने वाली सप्त क्रांति एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चल रही है।
जो रेलगाड़िया आंशिक तौर पर रद्द की गई हैं। उनमें ट्रेन संख्या 19320 इंदौर-वेरावल एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसी के साथ मेरठ से चलने वाली शटल को भी रदद कर दिया गया है। शटल के रदद होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Updated on:
05 Dec 2022 11:25 am
Published on:
05 Dec 2022 11:25 am
