मेरठ

VIDEO: दूल्हे को देखकर दुल्हन ने जयमाला डालने से किया इनकार, दोनों पक्षों में मारपीट के बाद बाराती बंधक बनाए

Highlights दुल्हन पक्ष ने बारात को बनाया बंधक परतापुर क्षेत्र के भूडबराल का मामला पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता
2 min read
Feb 22, 2020
meerut

मेरठ। अपनी ही शादी में शराब पीना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में टल्ली युवक सेहरा बांधकर जब वरमाला के लिए स्टेज की तरफ चला तो दूल्हन, दूल्हे के डगमगाते कदम देख रुक गई। दुल्हन ने शराबी दूल्हे जयमाला डालने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद शराबी बरातियों ने मारपीट शुरू कर दी। दूल्हा भी नशे में गाली-गालौज करने लगा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।

मुंडाली के सिसौली गढ़ी गांव निवासी प्रमानंद के बेटे अमित कुमार की बारात परतापुर के भूड़बराल गांव निवासी राजपाल के यहां आई थी। उनकी बेटी मुनेश की शादी अमित से तय हुई थी। शुक्रवार की शाम को बारात आई थी। लड़की पक्ष ने बारात को नाश्ता करा दिया। चढ़त के बाद वरमाला के लिए दूल्हा जब स्टेज पर चढऩे लगा तभी वह डगमगाने लगा। इसी बीच दुल्हन को शक हो गया। उसने दूल्हे को चेक करने के लिए कहा। देखा गया कि दूल्हा शराब के नशे में टल्ली है। उसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी जब बारातियों और परिवार के लोगों को हुई तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए।

इसी बीच गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने बरातियों को घेरना शुरू किया तो बाराती खाने की प्लेट छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए। कुछ ग्रामीणों ने तो बरातियों को गिरा-गिरा कर पीटा। मौका पाकर बाराती और दूल्हे का पिता भी मौके से भाग गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके भाई-भाभी को बंधक बना लिया है। एसओ आनंद मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। लड़की पक्ष को जो खर्च हुआ था वह लड़का पक्ष देने को राजी हो गया।

Updated on:
22 Feb 2020 04:49 pm
Published on:
22 Feb 2020 03:52 pm