scriptVIDEO: शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ की फिरौती लेने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार | Meerut Police shot badmash Ravi Bhura leg in encounter | Patrika News
मेरठ

VIDEO: शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ की फिरौती लेने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Highlights

कुख्यात शक्ति नायडू के गैंग का था सक्रिय सदस्य
शक्ति नायडू के मारे जाने के समय हुआ था फरार
मुठभेड़ में पुलिस ने रवि भूरा के पैर में मारी गोली

 

मेरठFeb 22, 2020 / 04:46 pm

sanjay sharma

meerut
मेरठ। बदमाशों के बढ़ते दमखम को देखते हुए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। 18 फरवरी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर शक्ति नायडू का एनकाउंटर किया था। जिसमें उसका एक साथी भूरा फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी रवि भूरा के पैर में गोली मारी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ेंः Weather Alert: 2 दिन साफ रहने पर फिर बदलेगा मौसम, बारिश होने के बाद इतना बढ़ जाएगा तापमान

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से पश्चिम उत्तर प्रदेश में शक्ति नायडू गैंग सक्रिय था। 30 जनवरी को शक्ति नायडू और उसके साथी के बीच गैंगवार हो गई थी। जिसमें उसके साथी हनी की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पुलिस इस गैंग पर लगातार नजर रखे हुए थी। कुख्यात शक्ति नायडू गैंग द्वारा फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से 8 करोड़ की फिरौती लेने का मामला सामने आया था। गत 18 फरवरी को गैंगस्टर शक्ति नायडू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
यह भी पढ़ेंः Person Of The Week: द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल थे बलराम सिंह मलिक, अपनी सेहत के लिए आज भी हैं संजीदा

bhura.jpg
गोलाबारी के दौरान उसका एक साथी भूरा फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने एसएसपी अजय साहनी के नेतृत्व में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की पुष्प विहार कॉलोनी में एनकाउंटर कर एक लाख के इनामी रवि भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को पैर मेें गोली लगी।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: सपा नेता ने भाजपा विधायक के खिलाफ महापंचायत का ऐलान किया, पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप

रवि भूरा नायडू गैंग का सक्रिय सदस्य है। इस पर मेरठ एनसीआर और कई राज्यों में दर्जनो मुकदमे दर्ज हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से 8 करोड़ की फिरोती मांगने में भी रवि भूरा शामिल था। 18 फरवरी के बाद से शक्ति नायडू के तीन साथी फरार हो गए थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस को बदमाश के पास से एक क्रेटा गाड़ी, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा हैैै। पुलिस बदमाश को इलाज के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है। एडीजी ने बताया कि जो तीन बदमाश भागे हैं। पुलिस उनको तलाश रही है।

Home / Meerut / VIDEO: शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ की फिरौती लेने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो