मेरठ

Lockdown: छुट्टी पर आया हुआ था कश्मीर में तैनात बीएसएफ का जवान, कर ली खुदकुशी

Highlights मेरठ केे भावनपुर के गांव दतावली का था जवान पुलिस मान रही पारिवारिक विवाद में की खुदकुशी कहासुनी पर पिता चला गया था दूसरे भाई के पास  
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 11:41 AM IST
meerut

मेरठ। कश्मीर में तैनात छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान ने परिवारिक विवाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गांव में आत्महत्या की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना भावनपुर के गांव दतावली निवासी अजय सिंह बीएसएफ में था। उसकी वर्तमान में पोस्टिंग कश्मीर में थी। वह होली पर गांव में छुट्टी पर आया था। उसके बाद उसे ड्यूटी पर जाना था, लेकिन उसे एयरपोर्ट से लॉकडाउन के चलते वापस लौटा दिया। तब से वह गांव में ही रह रहा था। अजय का अपनी पत्नी से तलाक का मामला अदालत में चल रहा था। वहीं जवान एक अन्य महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। एसओ भावनपुर संजय कुमार ने बताया कि जिस महिला के साथ जवान रह रहा था। उस कमरे से जवान बाहर निकला, तभी गोली चलने की आवाज आई। महिला ने जब बाहर निकलकर देखा तो बरामदे में अजय का खून से लथपथ शव पड़ा था।

एसओ के मुताबिक कुछ दिन पहले अजय ने शराब के नशे में पिता की पिटाई कर दी थी। इसके बाद पिता अपने दूसरे बेटे के साथ मंगल पांडेय नगर में रहने लगे। उन्हें वापस लाने के लिए अजय ने काफी प्रयास किया, लेकिन पिता ने उनके साथ रहने से मना कर दिया। एसओ ने बताया कि मौके से मिली पिस्टल अवैध है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। वहीं जवान की मौत से परिवार सदमे में हैं।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप