मेरठ

पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री और बेटे पर कसा शिकंजा, इस मामले में जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Highlights पूर्व मंत्री ने करोड़ों की जमीन का कराया फर्जी बैनामा असली मालिकों के नाम दर्ज हुई फिर से जमीन गिरफ्तारी को लेकर अफसरों ने तैयार किया प्लान  
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2019, 11:54 AM IST
meerut

मेरठ। बसपा नेता व पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस इन दोनों की कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है। हालांंकि पुलिस अफसरों ने दिवाली को देखते हुए दोनों की गिरफ्तारी होल्ड पर कर दी थी। दिवाली से पहले पिता-पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दबिशें तेज कर दी थी, उसके बाद पुलिस अफसरों ने फोर्स त्योहारों में लगा होने के कारण कार्रवाई होल्ड कर दी थी। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि दिवाली के कारण ऐसा फैसला लिया गया। त्योहारों के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

खरखौदा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के मुजम्मिल ने थाने में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान के खिलाफ जानलेवा हमला और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुजम्मिल का आरोप है कि हापुड़ रोड स्थित ढिकौली गांव में उनकी 4050 मीटर जमीन थी। 2002 में उनकी मां मीरा उर्फ मीजा की मौत के बाद यह जमीन मुजम्मिल और उसके भाई यामीन, मुस्तकीम व नवाब के नाम चढ़ गई। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने धोखााधड़ी करके इस जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। मुजम्मिल का आरोप है कि याकूब और इमरान ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि दिवाली त्योहार पर पुलिस कानून व्यवस्था में लगी हुई थी। ऐसे में इस मुकदमे की विवेचना रुक गई थी, लेकिन त्योहारों के बाद दोनों की गिरफ्तारी संभव है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला