मेरठ

बसपा मेयर ने बाबा साहेब को बस अपने घर पर ही किया नमन, बड़े कार्यक्रमों से रखा परहेज, जानिए क्यों…

पति है जेल में, अंबेडकर जयंती पर दिखा प्रशासन का खौफ मेयर पर  
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 11:47 AM IST
meerut

मेरठ। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पल्लवपुरम फेज-1 स्थित अपने निवास पर मेयर सुनीता वर्मा ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मेयर सुनीता वर्मा ने कहा कि जनपद में प्रशासन ने जिस तरह से षड्यंत्र रचकर उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा को जेल भेजा है, उसी से भयभीत होकर आज दलित समाज जयंती मनाने में भी आजादी नहीं दिखा रहा है। प्रशासन झूठे आरोप लगाकर उनके खिलाफ भी षड्यंत्र रच रहा है। प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि योगेश वर्मा ने दलित, पिछड़ों, शोषितों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से धैर्य एवं शांति बनाने की अपील की।

बोली मेयर अगली बार धूमधाम से मनाएंगे जयंती

महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि आने वाले वर्ष में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राज में अंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। जिससे दलित समाज नाराज है। उनका कहना था कि आज दलित समाज सर्वाधिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। दलितों पर भाजपा सरकार में अत्याचार हो रहे हैं। कहीं भी दलित सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर भी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दबाव डाल रहा है कि वे अपने पद से इस्तीफा दे दे। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगी। वे अपने पति के साथ बसपा में हैं और बहन जी के साथ हमेशा रहेगी। दलितों के सम्मान के लिए अगर उन्हें जेल भी जाना पडा तो वे इससे भी पीछे नहीं हटेगी।

नहीं निकली घर से बाहर, घर पर कार्यक्रम

मेयर सुनीता वर्मा के ऊपर पुलिस और प्रशासन का खौफ साफ दिखाई दिया। उन्होंने जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जाने से परहेज किया और किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। उन्होंने अपने घर पर ही अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला