मेरठ

लूट के दौरान कारोबारी को लगी गोली, फिर एेसा कुछ हुआ कि बदमाश की भी हो गर्इ मौत

गाजियाबाद का मसाला कारोबारी ने बैग छीनने का विरोध किया था, बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया  
2 min read
• •
Updated: 7 May 2018, 2:41 PM IST
meerut

मेरठ। रविवार की देर रात यहां टीपी नगर क्षेत्र में एेसी घटना हुर्इ कि काफी संख्या में व्यापारी यहां के एक अस्पताल में पहुंच गए। दरअसल, गाजियाबाद का एक मसाला व्यापारी की वेस्ट यूपी के जिलों में सप्लार्इ है। रविवार को वह पेमेंट की कलेक्शन के लिए मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र आया हुआ था। यहां उसकी ससुराल भी है। यहां तीन बदमाश एक बाइक आैर स्कूटी पर आए आैर छीनाछपटी हुर्इ। मसाला व्यापारी से नकदी भरा बैग छीनने के प्रयास में एेसा कुछ हुआ कि यहां कोहराम मच गया।

व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश में

टीपी नगर थाने के पास रात करीब साढ़े दस बजे बदमाशों ने गाजियाबाद निवासी मसाला कारोबारी से हनी सपरा से नकदी का बैग छीनने की कोशिश तब की थी, जब वह कलेक्शन के बाद लौट रहे थे। हनी की ससुराल भी पास मेें ही है। मसाला करोबारी के पास एक बाइक आैर एक स्कूटी से पहुंचे बदमाशों ने तमंचे निकालकर करोबारी हनी से बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन हनी ने इसका जबरदस्त विरोध किया तो बदमाशों ने हनी पर गोली चला दी। हनी को वहां पहुंचे लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हनी की मृत्यु हो गर्इ। इसी गोलीबारी में एक गोली बदमाश के सिर पर लग गर्इ। बदमाश की भी इलाज के दौरान मौत हो गर्इ।

यह भी पढ़ेंःबीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की यह सुविधा

घटना से मच गया हड़कंप

मसाला कारोबारी आैर हमलावर बदमाश की मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इ बदमाश के बारे में पुलिस ने तफ्तीश की तो पता लगा कि मरने वाले बदमाश का नाम कुतुबुद्दीन है। उसे इस बारे में जानकारी थी कि कारोबारी के बैग में काफी पैसा है। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। मृतक बदमाश के साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान हो गई है। हनी का बैग घटनास्थल से बरामद हो गया है, दोनों अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला