मेरठ

दिवाली पर हिमाचल प्रदेश से बरेली लाैट रहे मजदूरों से भरी बस ईस्टर्न पेरीफेरल पर पलटी, कई घायल

घायलों में चार को मेरठ किया रेफर दीपावली मनाने घर जा रहे थे मजदूर

less than 1 minute read
Nov 10, 2020
bus

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मजदूरों से भरी एक बस पलट गई। इस बस में सवार करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी दिवाली पर्व के लिए अपने घर लाैट रहे थे। घटना खेकड़ा के पास हुई। यह बस हिमाचल प्रदेश से बरेली जा रही थी। थाना खेकड़ा पुलिस के अनुसार रात करीब 3:30 बजे बस अनियंत्रित होकर ईपीई पर जिला खेल स्टेडियम के पास पलट गई। सभी घायलों काे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

इस दुर्घटना में घायल हुए चार लाेगाें की गंभीर हालत काे देखते हुए उन्हे मेरठ रेफर किया गया है। घटना के बाद से चालक व क्लीनर फरार हैं। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार पर बस को दाैड़ा रहा था। गनीमत रही कि पीछे से आ रहा कोई भी वाहन बस से नहीं टकराया वर्ना यह दुर्घटना बड़े हाद्से में तब्दील हाे सकती थी। बस में सवार 25 मजदूरों का चोटें आई हैं। घटना के वक्त सभी यात्री सोए हुए थे।

बस पलटी तो दुर्घटनास्थल चीख-पुकार मच की आवाजों से गूंज उठा। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस काे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों काे अस्पताल लेकर गई। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने भी मरीजों का हालचाल जाना। इस दुर्घटना में घायल हुए लाेग सीतापुर के गांव शाहपुर लहरपुर, लखीमपुर खीरी व अन्य गांव के रहने वाले हैं।

Published on:
10 Nov 2020 01:24 pm
Also Read
View All