मेरठ

मैं माेनू जाट, सेठ मुझे 20 पेटी की जरूरत आन पड़ी है, पुलिस को मत बताना, नहीं तो…

कारोबारी को लिफाफे में जिंदा कारतूस भेजकर 20 लाख की मांगी रंगदारी  

2 min read
May 06, 2018

मेरठ। योगी सरकार के राज में भले ही पुलिस एनकाउंटर करके रिकार्ड दर रिकार्ड बना रही हो, लेकिन बदमाशों में पुलिस का खौफ कम हुआ हो, एेसा दिखता नहीं है। जेल में बंद कुख्यात बदमााश मोनू जाट आैर सुमित जाट के नाम से किठौर के कारोबारी के पास एक चिट्ठी पहुंची है। इस चिट्ठी के साथ 315 बोर का कारतूस भी मिला है। इससे कारोबारी के परिवार में दहशत है। चिट्ठी में पुलिस को कुछ भी नहीं बताने के लिए आगाह भी किया गया है। कारोबारी ने किठौर पुलिस को इसकी सूचना दी आैर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है, लेकिन कारोबारी आैर व्यापारियों में दहशत है।

ये भी पढ़ें

यूपी के इस पूर्व बसपा विधायक पर लगेगा रासुका, पुलिस ऐसे बुन रही जाल

कारोबारी को एेसे मिली यह चिट्ठी

किठौर के हसनपुर निवासी विपिन आैर अंकित कंसल का कंसल ट्रेडर्स व कंसल टैंट हाउस के नाम से व्यवसाय है। वे परिवार केे साथ मेरठ में रहते हैं। बताते हैं कि शनिवार की शाम प्रतिष्ठान पर विपिन के बेटे निकुंज व राेहित बैठे हुए थे। यहां उनका नौकर भी था। बताते हैं कि बाइक पर हेल्मेट व कपड़ा लगाए एक व्यक्ति आया आैर नौकर को एक लिफाफा देते हुए बोला कि अपने मालिक को दे देना। नौकर ने यह लिफाफा निकुंज को दे दिया। जब उसने खोलकर इसे पढ़ा, तो वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ेंःबीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की यह सुविधा

'लाल कपड़ा लगाकर रखना'

दरअसल, इस लिफाफे में एक चिट्ठी थी आैर इसके साथ 315 बोर का जिंदा कारतूस भी था। चिट्ठी में लिखा था- मैं मोनू जाट, सेठ मुझे 20 पेटी की जरूरत आन पड़ी है, पुलिस को मत बताना, पुलिस हर समय साथ नहीं रहती, नहीं तो तेरे दोनों बेटों का काम खत्म हो जाएगा। तेेरे पास दिन का समय है। पैसा गांव के बाहर एक प्लाॅट के पास गड्ढे में रखने की बात इस चिट्ठी में लिखी है। साथ ही दुकान के बाहर लाल कपड़ा लगाने की बात कही गर्इ, जिससे वे समझ जाएं कि पैसा मिल जाएगा। इस चिट्ठी के मिलने के बाद कारोबारी परिवार के लोग दहशत में हैं। अन्य व्यापारियों के साथ उन्होंने किठौर पुलिस को इसकी सूचना दी। एसआे किठौर इसकी जांच कर रहे हैं।

कुख्यात माेनू आैर सुमित जाट जेल में बंद

वेस्ट यूपी में हत्या, लूट व रंगदारी मामले में कुख्यात मोनू आैर सुमित जाट इस समय जेल में है। इन दोनों के नाम से पहुंची चिट्ठी के बाद से व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया है। मोनू आैर सुमित जाट वही है, जिनका नाम हत्या के गवाहों का एेलानिया कत्ल में आ रहा था। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है आैर जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

बिजली विभाग शुरू करने जा रहा ऐसा अभियान कि चोरों की आ जायेगी शामत, भागने के सभी रास्ते होंगे बंद
Published on:
06 May 2018 04:55 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड