मेरठ

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए करें इन नंबरों पर कॉल,होगा समस्याओं का समाधान

मेरठ में चलेगा आयुष्मान कार्ड बनवाने लिए 30 सितंबर तक अभियान

2 min read
Sep 16, 2021
1605.png

मेरठ। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अगर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो अब आपको भटकने की या परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए नंबरों पर फोन करने पर आयुष्मान कार्ड बनवाने में आ रही परेशानी तुरंत दूर होगी। हर योग्य व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिले इसके लिए जिले में नंबर जारी किया गया है। अधिकारियों ने नंबर जारी कर सूचना दी है कि इन नंबरों के माध्‍यम से लोग अपनी समस्‍याओं का समाधान पर सकते हैं। सा‍थ ही अगर किसी तरह की शिकायत भी है तो वह भी इन नंबरों के माध्‍यम से किया जा सकता है।

लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक का मिलता है मुफ्त इलाज :

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत आने वाले लाभार्थी परिवार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। ऐसे में इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी परिवारों को देने के लिए आज गुरुवार से 30 सितंबर तक ''आपके द्वार आयुष्मान अभियान''-दो की शुरुआत होगी। इस योजना के तहत जिले में आयुष्मान कार्ड धारक लाभार्थियों को समुचित इलाज देने के लिए 62 सरकारी व निजी अस्पताल सूचीबद्ध है। जिसमें अगर 15 सरकारी अस्पताल आते हैं तो 47 निजी अस्पताल भी शामिल हैं।
ये है जिले की स्थिति :
जिले में योजना के तहत कुल 251183 लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है, इसमें कुल 1255915 लाभार्थी आते हैं। इसमें प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत 211416 लाभार्थी परिवार व मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना में 39449 लाभार्थी परिवार आते हैं। इसमें 705556 शहरी व ग्रामीण 550359 लाभार्थी हैं। इसके सापेक्ष अब तक 263217 गोल्ड लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 160355 लाभार्थी परिवार ऐसे हैं जिनका अब तक एक भी गोल्डन कार्ड नहीं बनाया जा सका है।
इन नंबरों पर करें फोन तो मिलेगा समस्या का समाधान :
अभी भी काफी संख्या में लाभार्थी योजना से अभी दूर हैं। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की ओर से अभियान के तहत लाभार्थियों के अधिक से अधिक कार्ड बनाएं जाने को लेकर सूचीबद्ध अस्पतालों के आरोग्य मित्रों के नंबर जारी किए हैं। जिनसे संपर्क कर लाभार्थी कार्ड बनवाने समेत अन्य समाधान पा सकते हैं। जिसमें जिला महिला अस्पताल-7830045003, पीएल शर्मा जिला अस्पताल-9808145034, मेडिकल कालेज-8171124135 आदि मुख्य जगहों पर कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी संपर्क कर सकते हैं।

Published on:
16 Sept 2021 06:39 pm