मेरठ

फोन करके दो दोस्तों को घर से बुलाकर मार दी गोली, आवाज सुनकर चौकी से गायब हो गए पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस जांच में जुटी    
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2019, 3:46 PM IST
meerut
फोन कर दो दोस्तों को घर से बुलाकर मार दी गोली, आवाज सुनकर चौकी से गायब हो गए पुलिसकर्मी

मेरठ। मेरठ के पाॅश इलाके शास्त्रीनगर के सेंट्रल बाजार एक बार फिर से गोलियों की आवाज से दहल उठा। शनिवार देर रात अचानक चली गोलियों से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पास ही पुलिस चौकी थी। सिपाही गोलियों की आवाजें सुनकर चौकी से गायब हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, सड़क पर दो युवक गोलियों से घायल तड़प रहे थे। दोनों को राह चलते लोगों ने पास के नर्सिग होम में भर्ती कराया। रविवार को भी हालत गंभीर बनी हुई है।

नौचंदी थाना क्षेत्र में शनिवार की सरे शाम कुछ युवकों ने कार सवार दो दोस्तों पर गोलियां बरसा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर शाम करीब साढ़े आठ बजे कार सवार दो युवक शास्त्रीनगर सेक्टर तीन स्थित मकबरे के पास पहुंचे। उनको किसी ने फोन कर बुलाया था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ और युवक उनके पास आए और कार से उतरकर सभी युवक बात करने लगे। बताया जाता है कि इसी बीच अचानक युवकों ने कार सवार दोनों युवकों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं दोनों युवकों के गर्दन से ऊपर के हिस्से में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। उधर हमलावर युवक भी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के जेब से मिले मोबाइल में दर्ज मोबाइल नंबरों पर कॉल की गई तो उनके परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे बदहवास परिजनों ने एक युवक की पहचान अभिषेक पुत्र सुदेशपाल निवासी गंगानगर मोहित पुत्र हरकेश सिंह निवासी शहजादपुर इंचौली के रूप में की। अभिषेक के भाई हिमांशु ने बताया कि अभिषेक अपने घर पर था। इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह कुछ देर बाद आने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं हमले के पीछे अंकुर और मिंटू नाम के दो युवकों का नाम सामने आ रहा है। घटना के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइन रामअरज और क्राइम ब्रांच की टीम भी अस्पताल पहुंची। एसपी ने बताया घायल अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, घटना की जांच जारी है। उधर हमले में घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी है।

Updated on:
6 Jan 2019, 3:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मेरठ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से था संपर्क; बोला- फिदायीन हमला करने के लिए तैयार हूं

मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे