मेरठ

केदारनाथ से लौट रहे मेरठ के युवकों की कार खाई में गिरी, रेस्क्यू जारी

चार धाम की यात्रा पर गए मेरठ शास्त्रीनगर के चार युवकों की कार केदारनाथ धाम से वापस लौटते समय बदरीनाथ हाइवे पर एक गहरी खाई में गिर गई। सुबह से चल रहे रेस्क्यू आपरेशन में अभी तक युवकों का कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं चारों युवकों के परिजन भी घटना की जानकारी होने के बाद मेरठ से रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड पुलिस केा चारों के मोबाइल,आधार कार्ड,गाडी की नंबर प्लेट मिली है। जिसके आधार पर युवकों की पहचान हो सकी है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2022, 6:48 PM IST
केदारनाथ से लौट रहे मेरठ के युवकों की कार खाई में गिरी,सुबह से रेस्क्यू जारी
केदारनाथ से लौट रहे मेरठ के युवकों की कार खाई में गिरी,सुबह से रेस्क्यू जारी

केदारनाथ धाम से वापस लौट रहे मेरठ के चार युवकों की कार उत्तराखंड के ऋषिकेश में बुधवार सुबह हाईवे के पास गिर गई। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी जैसे ही युवकों के परिजनों को लगी कोहराम मच गया। बदरीनाथ हाइवे के पास कौडियाला में केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे मेरठ के चार श्रद्धालु युवकों की कार खाई में गिरी। ब्सासी पुलिस चौकी से हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बताया गया कि नदी किनारे से चारों का सामान मिला है। एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। शाम तक भी चारों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। जिससे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।


जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के चार युवकों की कार हादसे का शिकार हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रस्सी की सहायता से खाई में उतारी गई। टीम को नदी किनारे गाड़ी नंबर प्लेट, मोबाइल,कैरी बैग व आधार कार्ड मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कार नदी में गिर गई है। वहीं कार में सवार युवकों का अभी कोई कुछ अता पता नहीं लगा है। बताया जाता है कि नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। इस दौरान मौके पर मिले आधार कार्ड से उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। लापता युवकों की पहचान इनके आधार कार्ड से हुई है। जिसमें पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर, मेरठ। हर्ष गुर्जर पुत्र संजय निवासी काजीपुर, मेरठ। नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर, मेरठ और गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर, मेरठ हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई