मेरठ

लॉकडाउन उल्लंघन में इस दिग्गज सपा नेता के खिलाफ मुकदमा, अब तक इतने मामले दर्ज

Highlights मेरठ के गांव पावली खुर्द में गरीबों को राशन बांटने का मामला सपा नेता के साथ सात अन्य लोगों को भी नामजद किया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर दर्ज की गई रिपोर्ट  
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2020, 4:52 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती कर दी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के कारण उल्लंघन करने पर लगातार मुदकमे भी दर्ज हो रहे हैं। अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ कंकरखेड़ा के पावली खुर्द गांव में गरीबों का राशन बांटने के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा नेता के साथा सात अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। लॉकडाउन के दौरान अतुल प्रधान पर यह तीसरा मुकदमा है।

सपा नेता अतुल प्रधान लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरीबों का खाना बांट चुके हैं। लॉकडाउन उल्लंघन का पहला मामला कंकरखेड़ा थाने में दर्ज किया गया था। इसके बाद फलावदा थाने में इस सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अब बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने में थाना प्रभारी विजेंद्र पाल सिंह ने अतुल प्रधान के साथ पूर्व प्रधान ऋषि राज, इकबाल, निरंकार, जोनी, यूसुफ, कलवा और अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इनमें से निरंकार को हिरासत में लिया था, बाद में उसे छोड़ दिया गया। अतुल प्रधान का कहना है कि राशन वितरण पर उनके खिलाफ तीसरा मुकदमा है, अपने उच्चाधिकारियों को खुश करने के लिए अुफसर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन किसी को नहीं करने दिया जाएगा। आने वाले दिनों में और सख्ती की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप