मेरठ

यूपी के इस शहर में सुलग रही है जातीय हिंसा की आग, 24 घंटे में दो बार पथराव और गोलीबारी

दलितों ने ऊंची जाति के लोगों पर लगया बहू-बेटियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 11:56 AM IST
cast violence
यूपी के इस शहर में सुलग रही है जातीय हिंसा की आग, 24 घंटे में दो पथराव और गोलीबारी

मेरठ. पश्चिम उप्र के सहारनपुर में जातीय तनाव को खत्म हुए अभी महीना भर भी नहीं हुआ है कि मेरठ जिले के एक गांव में दलितों और गांव में ही रहने वाले दूसरी जातियों के बीच तनाव फैल गया है। 24 घंटे के भीतर गांव में दो बार खूनी जातीय संघर्ष हो चुका है। पुलिस ने तनाव को खत्म करने की कोशिश के तहत दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर बात की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। मेरठ के परतापुर थानान्तगर्त कंचनपुर घोपला में जातीय संघर्ष के बाद पसरा तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में दो बार जातीय संघर्ष का दंश झेल चुके कंचनपुर घोपला में शुक्रवार को उस वक्त एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब अनुसूचित जाति की महिलाएं हाई-वे जाम करने के लिए निकल पड़ी। हालांकि, सीओ ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

दरअसल, इन महिलाओं का कहना है ब्राह्मण और जाट समाज के लोग उन्हें रास्ते से निकलने में परेशानी पैदा करते हैं। बहू-बेटियों से रास्ते में छेड़छाड़ की जाती है और विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है। महिलाओं ने कहा कि उन्हें ब्राह्मण और जाट समाज की आबादी से अलग रास्ता चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रह सकें। करीब आधा घंटा चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सीओ ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं वापस लौट गई।

ये है पूरा मामला
बता दें कि बुधवार रात अनुसूचित जाति और ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच जमकर पथराव और गोलीबारी हुई थी। जिसमें 17 लोग घायल हुए थे। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार सुबह छह बजे एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें 44 लोगों को नामजद कर सैकड़ों अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला