मेरठ

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की केजी टू पीजी शिक्षा पर दिया बड़ा बयान, इतने शिक्षकों की भी होगी भर्ती

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए  
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 9:52 PM IST
meerut
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने दिया प्रदेश की केजी टू पीजी शिक्षा पर दिया बड़ा बयान, इतने शिक्षकों की भी होगी भर्ती

मेरठ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने प्रदेश की सरकारी शिक्षा पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दीन दयाल माॅडल स्कूल में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जीआर्इसी में गणित व अन्य विषयों के करीब 691 टीचर्स की भर्ती जल्दी ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम हर जोन में दो आदर्श विद्यालय शुरू कर रहे हैं, यहां दो प्रशिक्षक भी नियुक्त किए जा रहे हैं, ताकि वे माडर्न एजूकेशन के बारे में सभी टीचर्स को अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी अाधुनिक व सस्ती देना चाहती है। सरकार की सोच है कि प्रदेश के बच्चाें को केजी टू पीजी कक्षा तक सरकारी स्कूल-कालेजों में सस्ती आैर बेहतर शिक्षा मिले। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हिस्सा लेने आए उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

प्रदेश में कानून का कड़ार्इ से पालन

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून का कड़ार्इ से पालन किया जा रहा है। बागपत जेल में डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने बागपत के जेलर व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेलों की स्थिति व सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कुछ जिलों में खामियां मिली हैं, इन्हें दूर किया जाएगा।

नकल माफियाअों पर नकेल डाली

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बोर्ड की नकलविहीन परीक्षाएं कराकर अनूठा प्रयोग किया है। नकल माफियाआें को गिरफ्तार किया गया है आैर साथ ही एेसे गैंगों पर अंकुश लगाया है।

मेरे लिए है एेतिहासिक क्षणः राम नाइक

प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किसानों के मसीहा नेता चौधरी साहब की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने, स्वामी विवेकानंद और शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा एवं सौर ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ तीनों मेरे लिए ऐतिहासिक क्षण है। छात्रों को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा देखकर नई ऊर्जा मिलेगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के साथ-साथ विश्वविद्यालय आैर कॉलेजों की लाइब्रेरी में उनकी संपूर्ण किताबों और ग्रंथों को उपलब्ध कराएं, ताकि छात्रों को उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला