31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है इस बड़े नेता का पर्दे से गायब होना

यूपी चुनाव में दिलायी थी बंपर जीत, पिछले कुछ समय से नहीं दिख रही सक्रियता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Jul 2018, 7:25 PM IST

Amit Shah

Amit Shah

वाराणसी. बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव 2019 बेहद महत्वपूर्ण है। बीजेपी का विजय रथ रोकने के लिए महागठबंधन बनने वाला है। बीजेपी के विरोधी दल अपनी ताकत को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच बीजेपी का एक बड़ा नेता पर्दे से गायब हो गया है। इसके चलते बीजेपी को तगड़ा झटका लग सकता है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले डिटर्जेंट से धोया जा रहा डिवाइडर


बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के पहले बड़ा दांव खेला था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। बीजेपी ने केशव प्रसाद मौर्या के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही यूपी चुनाव जीता था। बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग बहुम काम आयी थी और पीएम मोदी की लहर का भी फायदा हुआ था। यूपी में पहली बार भगवा दल को 300 से अधिक सीट मिली है। यूपी चुनाव में विजय पाने के बाद केशव प्रसाद मौर्या का नाम सीएम की रेस में शामिल हो गया था बाद में सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रदेश क कमान सौंपी गयी थी और केशव प्रसाद मौर्या को डिप्टी सीएम बनाया गया था। यूपी की राजनीति में सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के मतभेद की खबर आती रहती थी। गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार मिली थी जिसके बाद से सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को एक साथ झटका लगा था। इसके बाद बनारस में हुए फ्लाईओवर हादसे के समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सबसे पहले बनारस पहुंचे थे। अभाी तक सारी चीज सही चल रही थी कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या राजनीति के मुख्य पर्दे से गायब हो गये। बाद में बताया गया था कि डिप्टी सीएम केशव मौर्या का स्वास्थ्य अब ठीक हो गया है और जल्द ही सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे। इसके बाद भी डिप्टी सीएम की सक्रिय राजनीति में वापसी नहीं हो पायी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने दिया झटका, सुभासपा ऐसे दर्ज करायेगी अपना विरोध

IMAGE CREDIT: Patrika

डिप्टी सीएम के सक्रिय राजनीति से गायब होने से चर्चाओं का बाजार गर्म
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सक्रिय राजनीति से गायब होने से चर्चाओं को बाजार गर्म हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में अमित शाह ने सोशल मीडिया के वालंटियर को टिप्ट दिया था। उस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद थे लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या नहीं दिखे थे। चर्चा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का स्वास्थ्य खराब चल रहा है उनकी बीमारी को लेकर अधिकृत जानकारी तक नहीं आ पायी है। घर से ही वह विभागीय कामकाज देख रहे हैं। पार्टी के लोगों से फोन से उनकी बात भी होती है। बीजेपी ने डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य व सक्रिय राजनीति में नहीं दिखने को लेकर अधिकृत रुप से कुछ नहीं कहा है जिसके चलते भी चर्चा तेज हो गयी है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, लगे यह नारे