चंद्र ग्रहण 21 जनवरी 2019 सोमवार को सुबह आठ बजकर सात मिनट से दोपहर एक बजकर सात मिनट तक रहेगा
मेरठ। 2019 में अजब संयोग है कि एक महीने में दो ग्रहण लग रहे हैं। छह जनवरी को सूर्य ग्रहण था आैर अब 21 जनवरी को पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह lunar eclipse अलग होगा। वैज्ञानिकों की मानें तो lunar eclipse 2019 के दौरान चंद्रमा ब्लड मून की शक्ल का होगा। इस चंद्र ग्रहण को 'सुपर ब्लड वुल्फ मून' नाम दिया गया है। lunar eclipse 2019 में चंद्रमा सामान्य से 14 फीसदी बड़ा आैर 30 फीसदी ज्यादा चमकीला भी होगा।
यह रहेगा चंद्र ग्रहण का समय
ज्योतिषाचार्य डा. ललित गर्ग के मुताबिक 20 जनवरी की रात 11.07 बजे से चंद्र ग्रहण के सूतक लग जाएंगे। 21 जनवरी सोमवार को सुबह 8.07 बजे से दोपहर 1.07 बजे तक पांच घंटे चंद्र ग्रहण रहेगा। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकता, इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल आैर ग्रहण का प्रभाव भी नहीं रहेगा। इसलिए 12 राशियों पर भी कोर्इ खास प्रभाव नहीं पड़ रहा। यह अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, मध्य प्रशांत महासागर में दिखार्इ देगा।
एेसे पड़ता है चंद्र ग्रहण
सूर्य आौर चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है आैर चंद्रमा पृथ्वी के पीछे उसकी छाया में आ जाता है। इससे चंद्रमा ढक जाता है। यह चंद्र ग्रहण की स्थिति है। यह तभी होता है जब सूर्य, पृथ्वी आैर चंद्रमा एक सीधी रेखा में हों। चंद्रमा धरती के जैसे-जैसे करीब आता जाता है तो उसका रंग आैर चमकीला आैर गहरा होता जाता है। चंद्र ग्रहण को हिन्दुआें आैर ज्योतिषीय में बड़ी मान्यता है आैर चंद्र ग्रहण के प्रभाव से 12 राशियों में प्रभाव को देखा जाता है।