मेरठ

Char Dham Yatra 2023: आनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला, जानिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए क्या कागजात हैं जरूरी

चारधाम यात्रा 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। चार तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
less than 1 minute read
Feb 23, 2023
Char Dham Yatra 2023: आनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला, जानिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए क्या कागजात हैं जरूरी
चार धाम यात्रा 2023 के लिए जरूरी हुआ आनलाइन रजिस्ट्रेशन।

इस बाद चारधाम यात्रा 2023 के लिए जा रहे हैं तो पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। बिना आनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों को चार धाम यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहले दिन रिकॉर्ड 31 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट पर भी दी जा रही है।

जिससे कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले लोगों को समय पर इसकी जानकारी मिल जाए। रजिस्ट्रेशन के मुताबिक ही दर्शन करने की व्यवस्था होगी। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। जिससे उनको चार धाम यात्रा में जाने के बाद दर्शन अच्छे होंगे और सुरक्षा का भी ख्याल रहेगा।


चारों धामों में टोकन सिस्टम
चारों धामों में कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन सिस्टम लागू किया है। चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए स्लाट टोकन सिस्टम लागू होने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

Chardham Yatra 2023: शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण, इन चार तरीकों से करें रजिस्ट्रेशन, ये कागजात जरूरी हैं
वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ''''yatra'''' लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

Updated on:
23 Feb 2023 09:39 am
Published on:
23 Feb 2023 09:39 am