27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्च के पहले हफ्ते तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री, एनसीआर में हीटवेव के आसार

फरवरी में जिस तरह से मौसम तोड़ने लगा है। उससे मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मार्च के पहले सप्ताह में यूपी में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 23 Feb 2023, 9:02 AM IST

मार्च के पहले हफ्ते तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री, एनसीआर में हीटवेव के आसार

आज आसमान साफ और तेज धूप।

गर्मी की अभी दस्तक भी नहीं हुई है और रिकार्ड बनने लगे हैं। हालात यह है कि फरवरी माह में गर्मी ने 17 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। पिछले 55 साल में फरवरी तीसरा सबसे गर्म माह हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो दिन और तापमान कमोबेश इतना बना रहेगा।


यह भी पढ़ें : सुबह 6 बजे कंपनियों ने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का भाव

बुधवार को दिन भर तेज धूप
एनसीआर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गाजियाबाद और नोएडा में लोगों को पंखा चलाना पड़ा। इससे पहले इतना अधिक तापमान 26 फरवरी 2006 को 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जोकि इस महीने का आल टाइम रिकार्ड है।

इससे भी पूर्व 17 फरवरी 1993 को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक 1969 से 2023 के दौरान 55 साल में फरवरी माह में यह तीसरा सर्वाधिक तापमान है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 48 से 93 प्रतिशत दर्ज हुआ।


आज गुरुवार को तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 31 व 12 डिग्री जा सकता है। हालांकि आज चल रही ठंडी हवा से तापमान में एक दो डिग्री गिरावट आ सकती है।


यह भी पढ़ें : जिस महिला पहलवान ने किया था बृजभूषण सिंह का समर्थन, उसकी शादी में पहुंचें मेरठ, यौनशोषण के आरोप मामले में साधी चुप्पी

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन का अधिकतम तापमान में 2 डिग्री कम होने का अनुमान है। इस साल जनवरी 29 के बाद कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं बना है। इसलिये अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है।

इसी तरह हालात रहे तो मार्च के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 40 तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि एनसीआर में बढ़ते तापमान से हीट वेव के हालात बन रहे हैं।


मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी माह में इतनी गर्मी की वजह मजबूत पश्चिमी विक्षोभों का अभाव और माह में एक बार भी बरसात नहीं होना है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग