27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस महिला पहलवान ने किया था बृजभूषण सिंह का समर्थन, उसकी शादी में पहुंचें मेरठ, यौनशोषण के आरोप मामले में साधी चुप्पी

यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण दिव्या काकरान के शादी समारोह में पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 22 Feb 2023, 8:28 PM IST

जिस महिला पहलवान ने किया था बृजभूषण सिंह का समर्थन, उसकी शादी में पहुंचें मेरठ, यौनशोषण के आरोप मामले में साधी चुप्पी

अजुर्न अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान शादी के जोडे़ में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ

यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण मेरठ पहुंचे। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान की शादी में उपस्थित हुए।

यौन शोषण के आरोपों में घिरने के बाद यह पहला मौका था जब सांसद बृजभूषण शरण किसी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण अपने ऊपर लगाए गए यौन शोषण मामले में बात करने से बचते रहे।


यह भी पढ़ें : UP Budget 2023: मायावती बोलीं- ये बजट ऊंट के मुंह में जीरा, रोजगार-युक्त बजट चाहिए

उन्होंने कहा कि कुछ समय इंतजार करिए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ने कहा कि अब सब मामला खत्म हो गया है।

दिव्या काकरान ने किया था बृजभूषण शरण का समर्थन
बीते कुछ समय पूर्व जब बृजभूषण शरण सिंह ओलंपियन पहलवानों के लगाए आरोपों से घिरे थे, उस दौरान दिव्या काकरान उनके समर्थन में खड़ी हो गईं थीं।


यह भी पढ़ें : Photo Gallery: मेरठ की बहू बनी अंतराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान

भारतीय रेसलिंग में मचे घमासान में अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान भी मैदान में उतर आईं थी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लग रहे आरोपों को दिव्या ने गलत बताया था।

दिव्या काकरान ने बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लेते हुए था कि बृजभूषण शरण सिंह सर पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं, जो धरना देने वाले हैं उनको कोई जवाब नहीं मिला तो वे और आरोप ढूंढ कर ला रहे हैं।


दिव्या काकरान ने कहा कि मैं 2013 से जब मैं 14 साल की थी तब से कैंप में जाती हूं और आज 2023 में खुद कैंप में नाम डलवाती हूं। मैं 10 साल से कैंप में हूं और मैंने आज तक नहीं देखा कि किसी लड़की को कुछ कहा गया है। बल्कि वे ये ध्यान रखते हैं कि किसी के साथ भेदभाव न हो।


यह भी पढ़ें : छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा छोडी, परिजनों का गांव से पलायन



ये था मामला
बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों ने फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा था ‘मैं खुदकुशी करने वाली थी’।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग