मेरठ

VIDEO: कालेजों में गुंडई रोकने के लिए पुलिस ने शुरू किया ये काम, मची अफरातफरी

Highlights मेरठ के एक कालेज में छात्रों के दो गुटों में हुई थी फायरिंग कालेज परिसर में आने वाले छात्रों की चेक की गई आईडी अन्य कालेजों में भी छात्रों के भिडऩे की घटनाएं हो चुकी  

less than 1 minute read
Oct 23, 2019

मेरठ। एनएएस कालेज में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी। इसको लेकर कालेज प्रशासन सतर्क हुआ है। जिस पर बुधवार कालेज प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कालेज परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कालेज आने वाले सभी छात्रों के आईकार्ड चेक किए गए। चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस के साथ पूरे कालेज का भ्रमण किया। इस दौरान अराजकतत्वों को कालेज से बाहर किया गया।

बता दें कि कॉलेजों के अंदर हो रही गुंडई रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चौधरी चरण सिंह विवि, मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज के बाद एनएएस कॉलेज में वर्चस्व को लेकर छात्रों के गुट आमने-सामने आ चुके हैं। छात्रों के गुटों में फायरिंग आम बात हो चुकी है। आए दिन कालेजों में फायरिग होने से पढऩे वाले छात्रों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिन एनएएस कालेज में भी दोनों गुटों में जमकर फायरिंग हुई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों गुटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एनएएस कॉलेज के गेट पर छात्रों के दो गुटों में मंगलवार सुबह पथराव हो गया था। इसके बाद दोनों गुटों के बीच फायरिंग भी हुई। कॉलेज परिसर से फायरिंग करते हुए छात्र मुख्य सड़क पर आ गए थे। फायरिंग से सड़क पर भगदड़ मच गई थी।

Updated on:
23 Oct 2019 03:00 pm
Published on:
23 Oct 2019 02:50 pm
Also Read
View All