3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर मांगी इतनी रकम, इनकार करने पर ससुरालियों ने खौफनाक घटना कर डाली

Highlights मेरठ के कस्बा किठौर क्षेत्र का मामला पिता ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई घटना को अंजाम देकर ससुरालिये फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Oct 2019, 1:46 PM IST

meerut

मेरठ। दिवाली के मौके पर विवाहिता से रुपये लाने की डिमांड ससुरालियों ने रखी। उसने मनाकर दिया तो यह बात ससुरालियों को नगवार गुजरी तो उसको जलाकर मार डाला। विवाहिता के पिता ने दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ थाना किठौर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ेंः पुजारी ने की महिला पर अश्लील टिप्पणी, आरोपी का समर्थन करने पर थाने में हुआ जमकर हंगामा

अमरोहा निवासी इंद्रपाल ने अपनी बेटी अंजलि की शादी चार साल पूर्व मेरठ के थाना किठौर अंतर्गत गांव गेसूपुर निवासी प्रदीप के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी अंजलि को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। अंजलि का पति प्रदीप, जेठ अरविंद, जेठानी मंजू, नंद सोनू, नंदोई अनुज उसका उत्पीडऩ करते रहते थे। छोटी-छोटी बात पर उसके साथ मारपीट करते थे। इस दौरान अंजलि को एक बेटा भी हुआ। बेटा होने पर वह बीमार पड़ गया तो प्रदीप ने अपने बेटे का भी कोई इलाज नहीं करवाया। आरोप है कि करीब एक सप्ताह से अंजलि को प्रताडि़त किया जा रहा था। उससे दिवाली के मौके पर घर से दो लाख रूपये की मांग की जा रही थी। जिसको उनकी बेटी ने मना कर दिया था। इससे दामाद और उसके परिजनों ने पहले तो अंजलि से मारपीट की फिर उसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

यह भी पढ़ेंः दिवाली पर नहीं गुल होगी बिजली, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये कड़े आदेश

जिससे अंजलि बुरी तरह झुलस गई। उसे मेरठ के निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बचाव में आए पीडि़ता के पिता के साथ भी मारपीट की गई। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए इंद्रपाल को थाने में जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में इंस्पेक्टर किठौर रोजन्त त्यागी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश