3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर नहीं गुल होगी बिजली, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये कड़े आदेश

Highlights त्योहारों पर शहर से गांव तक मिलेगी भरपूर बिजली पीवीवीएनएल एमडी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश जांच में पाए गए दोषी तो की जाएगी सख्त कार्रवाई  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Oct 2019, 11:31 AM IST

meerut

मेरठ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों पर शहर से लेकर गांव तक भरपूर बिजली आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन की ओर से अफसरों को निर्देश भी मिल चुके हैं। धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन और भइया दूज त्योहारों पर योगी सरकार प्रदेश के लोगों को भरपूर बिजली देने की बात कह रही है। विभागीय अफसरों से कहा गया है कि यदि त्योहारों के दौरान बिजली कटने का वाजिब कारण बताएंगे और जांच में यदि दोषी पाए गए तो संबंधित अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः दिवाली पर मोटा मुनाफा कमाने की थी तैयारी, स्वास्थ्य बिगाड़ने वाला करीब 10 लाख का मावा पकड़ा गया

शासन ने दिवाली पर शहर से लेकर गांव तक निर्बाध बिजली के आदेश दिए हैं। मेंटीनेंस और फाल्ट के नाम पर लगातार बिजली काटी जा रही है। पीवीवीएनएल एमडी ने डिस्काम के सभी मुख्य अभियंताओं को अपने-अपने जोन में बिजली आपूर्ति सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन और भइया दूज के मौके पर बिजली कटने का वाजिब कारण बताने को कहा है। पीवीवीएनएल के अंतर्गत वेस्ट यूपी के 14 जनपद हैं, जहां त्योहारों पर बिजली आपूर्ति सुधारने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: जहरीली हवा में सांस लेना हुआ दूभर, तापमान में कमी के बावजूद दिवाली तक बिगड़ेगी स्थिति

पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी का कहना है कि शासन के आदेश को प्राथमिकता से पूरा कराना है, जो भी अफसर या कर्मचारी बिना ठोस कारण बिजली काटने का दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश