मेरठ

नाबालिग की शादी में दावत उड़ा रहे थे लोग, चाइल्डलाइन के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

Highlights- मेरठ के थाना भावनपुर के गोकुलपुर गांव का मामला - दावत उड़ा रहे लोगों के चेहरे की उड़ गई हवाइयां - परिजनों ने लिखित में दिया माफीनामा
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2020, 11:02 AM IST
demo.jpg

मेरठ. गांव में नाबालिग के निकाह की तैयारी चल रही थी। दोनों पक्ष के लोग दावत उड़ा रहे थे। इसी बीच चाइल्डलाइन की टीम पहुंची तो लोगों के चेहरों की हवाइयां उड़ गई। लोग टीम को देखकर इधर-उधर भागने लगे। टीम ने नाबालिग की शादी रूकवा दी और परिजनों को नसीहत देकर वापस लौट आई।

बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर ने बताया कि शुक्रवार को किसी अज्ञात कॉलर ने चाइल्डलाइन 1098 पर कॉल करके गोकुलपुर में 16 वर्षीय किशोरी की शादी कराए जाने की सूचना दी थी। जिसके बाद बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर और उनके साथी मनमोहन सिंह व शिल्पी अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। चाइल्डलाइन की टीम जब मौके पर पहुंची उस समय किशोरी के घर में निकाह की दावत चल रही थी। रिश्तेदार दावत उड़ा रहे थे। मुंडाली से आई बारात में शामिल दूल्हे के घरवाले निकाह की तैयारियों में जुटे थे। चाइल्डलाइन की टीम द्वारा अपना परिचय देते ही वर और वधू पक्ष के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, दावत उड़ा रहे लोग इधर-उधर हो गए। जिसके बाद वधू पक्ष के लोग माफी मांगने पर उतर आए।

उन्होंने लिखित में वादा किया कि वह अपनी पुत्री की शादी बालिग होने के बाद ही कराएंगे। बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर ने बताया कि इसके बाद दोनों पक्षों को हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया इस परिवार की पांच बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। वहीं, परिवार के मुखिया की मौत हो चुकी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला