बीती रात भी काजल व लोकेश की कहासुनी हुई। इसके बाद लोकेश ने शुक्रवार को घर पर ही काजल पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। घायल को तत्काल मेरठ के निजी अस्पताल में ले जाया गया। थाना पुलिस ने भी घायल काजल के बयान लिए हैं हालांकि उसके मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीडऩ की तहरीर थाना पर दी है। लोकेश के परिजनों व आसपास के लोगों का कहना है कि काजल, लोकेश को शराब पीने और गुटका खाने के लिए मना करती थी। इसी को लेकर आए दिन दोनों की कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार को भी मामूली कहासुनी हुई और लोकेश ने तमंचा निकालकर काजल पर गोली चला दी। थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपित को हिरासत में ले लिया है तथा उससे तमंचा भी बरामद कर लिया है।