मेरठ

Christmas 2019: स्कूल में डांस करते-करते बदल गया छात्राओं की पोशाक का रंग, जमकर बजी तालियां, देखें वीडियो

Highlights: -स्कूलों और चर्च में क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है -इस कड़ी में सेंट मैरी स्कूल में क्रिसमस के कार्यक्रम का आयोजन किया -जिसमें डांस करते-करते छात्राओं की पोशाक का रंग लाइटों के इफैट से बदल गया
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2019, 2:58 PM IST
screenshot_from_2019-12-13_14-45-42.jpg

मेरठ। महानगर के स्कूलों में इन दिनों क्रिसमस उत्सव की धूम है। स्कूलों और चर्च में क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस कड़ी में सेंट मैरी स्कूल में क्रिसमस के कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें डांस करते-करते छात्राओं की पोशाक का रंग लाइटों के इफैट से बदल गया। जिस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। दरअसल, नेटिविटी प्ले के जरिये बच्चों ने जीसस के जन्म को मनमोहक रूप में प्रस्तुत किया। जिनका दर्शकों ने तालियों के साथ बच्चों का स्वागत किया।

स्कूल में खुशियों, उपहारों और शुभ संदेशों की दस्तक के साथ शुरू हुए क्रिसमस उत्सव में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बिशप फ्रान्सिस कैलिस्ट और सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो कार्यक्रम में मौजूद रहे। शुरुआत स्वागत नृत्य से हुई। प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महानगर के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट मेरीज, सेंट फ्रान्सिस, सोफिया गर्ल्स परतापुर, सेन्ट जेम्स, सेंट थॉमस के स्टूडेंट ने डांस और समूह गीतों से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

क्रिसमस के संदेश के पश्चात सभी विद्यालयों ने सामूहिक कैरल सिंगिंग की प्रस्तुति देते हुए परस्पर स्नेह और सदभाव का संदेश दिया। प्रिंसीपल रेवरन ब्रदर डेनिस जोसफ ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। क्रिसमस पर्व को मनाने के लिए 8 स्कूल ने प्रतिभागिता की। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रो डेनिस जोसफ, सेंट जोंस की प्रधानाचार्य चंद्रलेखा एक्समा के अध्यक्ष ऐनुद्दीन, नीरज नारंग,उपाध्यक्ष विपुल सिंघल मौजूद रहे। विपुल ने बताया कि वे इसी कालेज में पढे हैं। वे प्रतिवर्ष कालेज के वार्षिक उत्सव और क्रिसमस डे पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आते हैं। इसके लिए वे दुनिया के किसी भी कोने में ही क्यों न हो।

Updated on:
13 Dec 2019, 2:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला