मेरठ

Patrika Exclusive: यहां विश्व की सबसे बड़ी मैंगो पार्टी का दावा, ये मेहमान होंगे शामिल

विधायक की मैंगो पार्टी में मेहमानों का आना शुरू हुआ
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 1:44 PM IST
meerut
Patrika Exclusive: यहां विश्व की सबसे बड़ी मैंगो पार्टी का दावा, ये मेहमान होंगे शामिल

मेरठ। वेस्ट यूपी में मैंगो पार्टी के बहाने बरसात के मौसम में सियासत की बिसात बिछने का चलन काफी पुराना है। मेरठ के किठौर और बागपत के रटौल में मैंगो पार्टी सियासी दल और राजनीति से रसूख रखने वाले लोग करते रहे हैं, लेकिन मेरठ के सरधना में हो रही मैंगो पार्टी कई मायने में खास बताई जा रही है। खुद विधायक संगीत सोम और उनके समर्थक इस बात को कह रहे हैं कि उनकी मैंगो पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होगी। जिसमें एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। विधायक संगीत सोम ने 'पत्रिका' को फोन पर बताया कि उनके बाहर से आने वाले मेहमान फार्म हाउस में शनिवार की सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए हैं। बाकी कल यानी रविवार को शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में करीब 50 हजार से ज्यादा आने की संभावना है। न्होंने दावा किया ये विश्व की सबसे बड़ी आम पार्टी है। इससे पहले इतनी बड़ी पार्टी हुई तो कोई बताए। उन्होंने दावा किया कि वेस्ट यूपी से लेकर देश में कहीं इतनी बड़ी आम पार्टी में इतने लोग एक साथ नहीं जुटे।

रटौल और किठौर की आम पार्टी फीकी

भाजपा विधायक संगीत सोम का दावा है कि वेस्ट यूपी के इतिहास में रटौल और किठौर की आम पार्टी के किस्से लोगों के लिए किसी कौतुहल से कम नहीं होते थे, लेकिन सरधना की यह आम पार्टी रटौल और किठौर की आम पार्टी को फीका कर देगी। हालांकि इस पार्टी का निमंत्रण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रदेश के सभी मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के अलावा अन्य पदाधिकारियों को भेजा गया है। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी आम पार्टी में शिरकत के लिए निमंत्रण दिया गया है, लेकिन इन लोगों के आने की उम्मीद नहीं के बराबर है।

इतने लोग शामिल होते पहले बार देखेंगे

किठौर के पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ के अनुसार सरधना में आम पार्टी की बात सुन रहे हैं। इतनी बड़ी आम पार्टी उन्होंने पहले न सुनी है और न देखी है। किठौर की आम पार्टी में बमुश्किल एक हजार से दो हजार के आसपास लोग एकत्रित हुआ करते थे, लेकिन वह पार्टी भी अब गुजरे जमाने की बात हो गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला